फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Survey of 386779 houses in Dastak campaign, 385 fever patients found

Meerut: दस्तक अभियान में 386779 घरों का सर्वे, बुखार के 385 मरीज मिले,

Thu, 02 May 2024 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 02 May 2024 01:44 AM IST
सार

जिले में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण माह चलाया गया।

विज्ञापन
Survey of 386779 houses in Dastak campaign, 385 fever patients found

विस्तार

शामली जिले में एक अप्रैल से शुरू हुए संचारी रोग नियंत्रण माह और 10 अप्रैल से शुरू हुए 20 दिन का दस्तक अभियान पूरा हो गया है। दस्तक अभियान में 386779 घरों का सर्वे किया गया। इनमें सबसे ज्यादा 385 बुखार के मरीज मिले हैं। नजला, जुकाम व खांसी के 42 मरीज मिले हैं। सभी मरीजों की जानकारी ई-कवच पोर्टल पर आशाओं के माध्यम से अपलोड की गई है।

विज्ञापन


जिले में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण माह चलाया गया। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य विभागों के सहयोग से भी संचारी रोगों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: फोम के गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, ट्रैफिक डायवर्ट, फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तक अभियान पहले 15 दिन तक चलाया जाता था, लेकिन इस बार यह अभियान 20 दिन चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 962 आशाओं ने आंगनबाड़ी के साथ डोर-टू-डोर जाकर मरीजों के बारे में जानकारी ली। साथ ही सूची ई-कवच पोर्टल पर अपलोड की गई। इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य टीम ने 386779 घरों का सर्वे किया।

इस दौरान सबसे ज्यादा 385 बुखार के मरीज पाए गए। बुखार के 342 मरीजों की जांच की गई, लेकिन उनमें मलेरिया या डेंगू नहीं पाया गया। इसलिए इन मरीजों को वायरल सामान्य बुखार पाया गया। इसके अलावा नजला, जुकाम, खांसी के 42 मरीज मिले। क्षय रोग के लक्षण वाले 38 और 54 कुपोषित बच्चे मिले। इसके साथ ही करीब 162 घरों में नमी मिलने पर मच्छर प्रजनन की स्थिति पाई गई।

कई घरों में मलेरिया का लार्वा मिला था, जिसे मौके पर टीम ने नष्ट कराया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान पूरे हो गए हैं। दस्तक अभियान में सबसे ज्यादा बुखार के मरीज मिले हैं, जिनका नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed