Meerut: फोम के गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, ट्रैफिक डायवर्ट, फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में पाया काबू
मेरठ के दिल्ली रोड पर आज दोपहर एक फोम हाउस के गोदाम में आज सुबह भीषण आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और दिल्ली रोड पर पुलिस ने ट्रैफिक किया डायवर्ट किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में दिल्ली रोड पर महावीर के पास बजाज फोम हाउस के गोदाम में गुरुवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में आग ने भीषण रुप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों के अनुमान की सूचना है।
बताया गया कि आग बुझाने के दौरान दमकल विभाग का एक कर्मचारी बेहोश भी हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बजाज फार्महाउस के मालिक विजय गेरा ने बताया कि पिछले सोमवार को उनके भाई अश्वनी गेहरा की मौत हो गई थी, जिसके चलते चार दिन से दुकान बंद थी। गुरुवार सुबह अचानक फॉर्म के गोदाम में आग लग गई।
उधर, संतोष कुमार राय का कहना है कि आग काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।