फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Surge in the price of cement bars, cost of building

घर बनाना हुआ महंगा: यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से सीमेंट और सरिये के भाव में आया उछाल, दाम बढ़ने से बिक्री कम हुई

Tue, 15 Mar 2022 03:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Mar 2022 03:13 PM IST
सार

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से सीमेंट और सरिये के भाव में उछाल आया है। इसके चलते भवन निर्माण महंगा हो गया है। हालांकि यूक्रेन से लोहे और सीमेंट का कोई संबंध नहीं है, फिर भी दाम बढ़ गए। 

विज्ञापन
Surge in the price of cement bars, cost of building
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

लोहे और सीमेंट आदि के लगातार बढ़ रहे भाव के चलते घर बनाना महंगा हो गया है। पिछले डेढ़ महीने में 12 एमएम  के सरिये के भाव में करीब तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा हुआ है। एंगल और आयरन पत्ती के भाव में भी 1500 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


इसके अलावा पीवीसी पाइप और टंकी का भाव में भी काफी वृद्धि हुई है। पानी की फिटिंग में प्रयोग होने वाले पौन इंच दस फुट के पाइप का भाव 195 रुपये से बढ़कर 213 रुपये हो गया है। इसके अलावा पानी की टंकी का 4300 रुपये वाला प्लास्टिक टैंक अब छह हजार का हो गया है। इनके बढ़े भाव का असर घर के निर्माण पर पड़ रहा है। घर बनाने की लागत में करीब 15 प्रतिशत बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन


30 रुपये बढ़ा सीमेंट का भाव
डेढ़ महीने पहले नामचीन कंपनी के सीमेंट का औसत भाव 395 रुपये से 400 रुपये प्रति बोरी चल रहा था। आज सीमेंट की बोरी का औसत भाव 430 रुपये प्रति बोरी हो गया है। इसके अलावा पीवीसी पाइप के रेट में भी इजाफा हुआ है। सेनेटरी वस्तुओं का भाव भी पांच से दस प्रतिशत बढ़ा है। निर्माता कंपनियों ने ही दाम बढ़ाए है तो फुटकर में भी इनके मूल्य बढ़े है। - संजय भसीन, सीमेंट व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन

दाम बढ़ने से बिक्री कम हुई
लोहे के भाव में पिछले एक महीने में काफी उछाल आया है। 5400 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाले सरिये का भाव 8400 रुपये तक पहुंच गए हैं।  इसके चलते इसकी बिक्री में भी 15 प्रतिशत तक की गिरावट आ गई है। भवन निर्माण करने में काम आने वाले सीमेंट और सरिये के भाव बढ़ने से घर बनाना महंगा हो गया है। -एचएस, लोहा कारोबारी।

 15 फीसदी महंगा हुआ मकान बनाना
 सीमेंट और सरिये से लेकर पीवीसी पाइप आदि के भाव बढ़ने का असर भवन निर्माण पर पड़ा है। इसके चलते भवन निर्माण की लागत में 15 प्रतिशत तक बढ़ गया है। पहले 23 लाख रुपये में बनने वाले मकान पर अब 28 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। - राघव अग्रवाल, बिल्डर।

होली के बाद कम हो जाएगे दाम
--यूक्रेन से लोहा नहीं आया, मगर अचानक युद्ध होने से स्क्रैप भी महंगा हुआ। जिस कारण सरिया और एंगल आदि महंगे हुए। फिर लोगों ने माल भी काफी उठाया तो बाजार में दामों में उछाल आया, अब दाम कम होने लगे है। क्योंकि उठान कम हो गया है। होली के बाद फिर से पहले वाले दाम ही होने की उम्मीद है। -अनिल गर्ग,  स्टील फैक्टरी संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed