फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suresh's skeleton found in Rajbeh in Pathauli forest, was missing since October 11

Meerut News: पाथौली के जंगल में रजबहे में मिला सुरेश का कंकाल, 11 अक्तूबर से था लापता

Mon, 21 Oct 2024 05:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Suresh's skeleton found in Rajbeh in Pathauli forest, was missing since October 11
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पाथौली के जंगल में रजबहे में नर कंकाल बरामद किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। पास ही से मिले कपड़ों व उनमें मिली चाबी से मृतक की पहचान गांव सरूरपुर निवासी 58 वर्षीय सुरेश पुत्र जोगराज के रूप में परिजनों ने की।
विज्ञापन

बीते 11 अक्तूबर को सुरेश पुत्र जोगराज संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 12 अक्तूबर को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को गांव पाथौली निवासी किसान खेत में जा रहा था। इसी बीच रजबहे में उसने एक नर कंकाल देखा।
विज्ञापन

सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। सुरेश के परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया। परिजनों ने मृतक की पहचान सुरेश के रूप में की। पुलिस के अनुसार, पास में मिले कपड़ों में चाबी व कुछ नकदी मिली है। सुरेश की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि फाेरेंसिक टीम ने मौके से कुछ सबूत जुटाए हैं। हत्या या आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed