फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Supplying smack in Delhi, Haryana, and Rajasthan; family also involved in the trade.

संशोधित: दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में कर रहा था स्मैक की सप्लाई, परिवार भी धंधे में शामिल

Thu, 02 Jul 2026 08:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
Supplying smack in Delhi, Haryana, and Rajasthan; family also involved in the trade.
पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर 75 हजार के इनामी तसलीम को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

-आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस, गैंगस्टर समेत 66 मुकदमे हैं दर्ज, पुलिस ने भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रेलवे रोड थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 75 हजार रुपये के इनामी मादक पदार्थ तस्कर आरोपी मोहम्मद तसलीम को दिल्ली के जहांगीरपुरी मेट्रो पार्क क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तीन महीने से फरार चल रहा था। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में कुल 75 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस की जांच में सामने आया कि दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में आरोपी स्मैक सप्लाई कर रहा था। एक किलो स्मैक नेपाल और अन्य देशों से पंद्रह लाख रुपये में मंगाता था। जिसको शाहजहांपुर समेत कई जगह सप्लाई करता था। पुलिस की जांच में आया है कि इस धंधे में इसका पूरा परिवार शामिल है। जिसकी जांच में पुलिस लग गई है। आरोपी के मोबाइल में पांच सौ नंबर मिले हैं, जिन सभी को पुलिस ने रडार पर ले लिया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि रेलवे रोड के मोहल्ला मछेरान निवासी मोहम्मद तसलीम के खिलाफ थाना सदर बाजार में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में 50 हजार और थाना लोहियानगर में दर्ज दूसरे एनडीपीएस मामले में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन दिल्ली में ट्रेस की गई, जिसके बाद रेलवे रोड पुलिस ने उसे जहांगीरपुरी मेट्रो पार्क से दबोच लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार तसलीम का आपराधिक इतिहास तीन दशक से भी अधिक पुराना है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, रंगदारी, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, बलवा और अन्य गंभीर धाराओं में 66 प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें अधिकांश मामले मेरठ के रेलवे रोड, सदर बाजार, लोहियानगर, कंकरखेड़ा, लिसाड़ी गेट और सरधना थानों में दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि दिल्ली और गुरुग्राम में होने वाली पार्टी में स्मैक की सप्लाई तस्लीम करता था। इसकी पहले एक बार कुर्की भी हो चुकी है। अब दोबारा जो आरोपी ने अवैध रूप से धन अर्जित करके संपत्ति बनाई है, उसकी जांच की जा रही है। फिर एक बार कुर्की की जाएगी। इस धंधे में इसका बेटा, बेटी और परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं। उनको भी जांच के दायरे में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी पहले गांजा भी बेचता था, उसमें कमाई कम होने की वजह से स्मैक का कारोबार बड़े पैमाने पर कर रहा था। इसके यहां पहले रेलवे रोड स्थित मछेरान वाले घर में सुरंग भी मिल चुकी है।


-----
पुलिस के पकड़ते ही हाई हो गया बीपी और शुगर, दवाई दी
एसपी सीटी ने बताया कि रेलवे रोड थाने में आरोपी की तबीयत खराब हो गई। इसका बीपी और शुगर नापा गया, जो हाई निकला। जिसके बाद इसको बीपी, शुगर और पाइल्स की दवाई भी दी गई। बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article