फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sunny topped NAS in three of the 10 competitions of CCSU and National Service Scheme

सीसीएसयू एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की 10 प्रतियोगिताओं में तीन में एनएएस के सन्नी अव्वल

Mon, 11 May 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sunny topped NAS in three of the 10 competitions of CCSU and National Service Scheme
सीसीएसयू एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की 10 प्रतियोगिताओं में तीन में एनएएस के सन्नी अव्वल
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना के कारण चल रहे लॉकडाउन में छात्र-छात्राओं को ऊर्जा देने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना और सीसीएसयू की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता का रविवार को परिणाम घोषित कर दिया गया। कोरोना को लेकर ऑनलाइन प्रतियोगिता में मेरठ के एनएएस कॉलेज के सन्नी कुमार ने 10 में से तीन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

राष्ट्रीय सेवा योजना के विवि समन्वयक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीएसयू की एनएसएस इकाई उत्तर भारत में पहली इकाई है जिसने इस स्तर की ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की है। एनएसएस ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के संयोजक डॉ प्रकाश चौधरी ने बताया कि दो ग्रुप में आयोजित दस प्रतियोगिताओं के लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग चौदह सौ विद्यार्थियों ने हिस्सेदारी की। प्रतियोगिता का आरंभ विवि स्तर पर 27 अप्रैल को किया गया और प्रतियोगिता के पहले चरण में 3 मई तक प्रतिभागियों ने अपनी प्रविष्टि अपने कॉलेज में ई-मेल की। दूसरे चरण में कॉलेज से दो सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि जिला स्तर पर भेजी गईं। जिला स्तर पर चयन के बाद अंतिम चरण में 7 मई को प्रत्येक जिले से दो सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां विवि स्तर पर चयन के लिए भेजी गईं। ऑनलाइन प्रतियोगिता के सभी विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र की सूचना एक सप्ताह में प्रेषित की जाएगी। प्रतियोगिता के सभी जिला स्तर के विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को कुलपति प्रो. एनके तनेजा और कुलसचिव धीरेंद्र कुमार ने बधाई दी।
विज्ञापन

ये रहा प्रतियोगिता परिणाम
समूह अ
1. आलेख प्रतियोगिता: कोविड-19 महामारी और बचाव
प्रथम- ईशा शर्मा, महाराज सिंह कॉलेज, सहारनपुर
द्वितीय- रुचि, एमएस डिग्री कॉलेज सहारनपुर
तृतीय- प्रमोद कुमार, एमएम कॉलेज मोदीनगर, गाजियाबाद और मुस्तकीम, एसएसवी पीजी कॉलेज हापुड़
सांत्वना - शैली शर्मा, डीएन पीजी कॉलेज, गुलावठी, बुलंदशहर
2. कविता प्रतियोगिता: कोविड-19 महामारी और युवा
प्रथम- सन्नी कुमार, एनएएस कॉलेज, मेरठ
द्वितीय- वंशिका बत्रा, डीएन डिग्री कॉलेज, मेरठ
तृतीय- विशाल, एमएम. कॉलेज मोदीनगर, गाजियाबाद
3. गीत प्रतियोगिता: महामारी के दौर में हमारी उम्मीदें
प्रथम- काजल जैन, राजकीय महिला पीजी कॉलेज, कांधला, जिला-शामली.
द्वितीय- मुकुंद शर्मा, एम.एम. कॉलेज मोदीनगर, गाजियाबाद
तृतीय- रबिहा मिर्जा, रा.महि. स्नात. महाविद्यालय, कांधला, जिला शामली
सांत्वना - गुलनिधेश्वर पाल, डीएवी कॉलेज, मुजफ्फरनगर.
4. मेरी डायरी का पन्ना: कोविड-19 महामारी और मैं
प्रथम- खुशी वर्मा, वीएस पीजी कॉलेज, कैराना, शामली
द्वितीय- सनोवार खान, एमएमएच कॉलेज, गाजियाबाद और मेघना रावत, आरजी. कॉलेज, मेरठ
तृतीय- राधिका एमएम कॉलेज मोदीनगर, गाजियाबाद
5. कुशलता पत्र: अपने परिवारजनों की कुशल-क्षेम पूछता पत्र
प्रथम- सन्नी कुमार, एनएएस कॉलेज मेरठ
द्वितीय- शिविका चौधरी, सीसीआर पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर
तृतीय- सृष्टि त्यागी, एमएम कॉलेज मोदीनगर, गाजियाबाद
6. मैं एक कोरोना योद्धा हूं:
प्रथम- सन्नी कुमार, एनएएस कॉलेज मेरठ
द्वितीय- मिस्बा मिर्जा, रामपुर महिला स्नातक महाविद्यालय, कांधला
तृतीय- सबा राणा, लाला जीस. शामली
समूह ब
7. पोस्टर प्रतियोगिता- स्वनिर्मित पोस्टर:
प्रथम- कृतिका मेहता, दिशा भारती कॉलेज, सहारनपुर
द्वितीय- संध्या रानी, एसएसवी पीजी कॉलेज, हापुड़
तृतीय- विभा, आईटीएस. - सीडीएसआर मुरादनगर, गाजियाबाद
8. पोस्टर प्रतियोगिता - डिजिटल पोस्टर
प्रथम- आशरा, जनता वैदिक कॉलेज, बड़ौत
द्वितीय- कलश गुप्ता, आईटीएस - सीडीएसआर मुरादनगर, गाजियाबाद और शुभम गर्ग, दिशा भारती कॉलेज, सहारनपुर
तृतीय- अरविंद कुमार, एमएम कॉलेज मोदीनगर, गाजियाबाद
9. फोटोग्राफी प्रतियोगिता: कोविड-19 महामारी के दौर में मानवीयता की मिसाल देती फोटो।
प्रथम- ज्योति राघव, एकेपी पीजी कॉलेज खुर्जा
द्वितीय- शैली शर्मा, डीएन पीजी कॉलेज, गुलावठी
तृतीय- प्रिया उपाध्याय, एमकेआर. जीडीसी. गाजियाबाद
सांत्वना- पुलक बिस्वास, मुजफ्फरनगर
10. एक मिनट वीडियो अपील
प्रथम- सृष्टि चावला, दिशा भारती कॉलेज, सहारनपुर
द्वितीय- आस्मा परवीन, गौरी शंकर गर्ल्स पीजी कॉलेज, बुलंदशहर
तृतीय- शैली शर्मा, डीएन पीजी कॉलेज, गुलावठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed