फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sunny of Sardhana won bronze medal in body building

Meerut News: बॉडी बिल्डिंग में सरधना के सनी ने जीता कांस्य पदक

Mon, 16 Dec 2024 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Sunny of Sardhana won bronze medal in body building
सरधना। चंडीगढ़ बॉडी बि​ल्डिंग चै​म्पियन​शिप में सरधना के सनी ने कांस्य पदक जीता। स्वयं
सरधना। चंडीगढ़ में हुई बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में सरधना के सनी धिंगान ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सनी इससे पहले भी कई मेडल जीत चुका है। बताया कि शनिवार को फिटनेस होम स्पॉसर्ड गुरनितिका कौर संधू द्वारा द्वितीय ओपन मिस्टर चंडीगढ़ एंड मिस्टर ट्राइसिटी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। नगर के मोहल्ला खाकरोबान मोहल्ला निवासी सनी धिंगान ने चैंपियनशिप के 75 किलो भार वर्ग में प्रतिभाग किया। जहां सनी ने दर्जनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ कांस्य पदक झटक लिया। सनी की इस उपलब्धि से परिजनों व क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। सनी ने अपनी जीत का श्रेय कोच एवं आईबीबीएफ के सचिव श्यामवीर तालियान, मिस्टर वर्ल्ड अनुज तालियान व शकील चौधरी को दिया। जीत को लेकर महीपाल वाल्मीकि, शुगनचंद धिंगान, शरद त्यागी, उमेश त्यागी, मोहित ठाकुर, सूरज, गुलशन गौतम, सुभाष चावरिया, साहिल, शहरयार, आशीष भरत और संजय आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed