फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sunny in day partly cloudy in eventing

दिनभर तेज चटख धूप, शाम को छाए आंशिक बादल

Thu, 30 Apr 2020 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
sunny in day partly cloudy in eventing
मोदीपुरम। दिनभर चटख धूप निकलने के बाद शाम को आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। हवाओं की रफ्तार मंद पड़ने से तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया। इसके बाद गर्मी का एहसास कम ही रहा।
विज्ञापन

अप्रैल में मौसम उतार-चढ़ाव वाला रहा है। माह के अंत में भी मौसम रंग दिखा रहा है। बुधवार सुबह से ही चटख धूप निकली और हवा की रफ्तार धीमी रही। शाम में आसमान में आंशिक बादल छाने से मौसम ने करवट बदल ली। तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। तापमान बुधवार को बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिन का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 64 व न्यूनतम 47 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार चार से छह किमी प्रतिघंटा रही। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि आने वाले दो-तीन दिन में तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान फिर से 40 के आसपास पहुंचेगा। अभी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed