फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुनीता हत्याकांड में बड़ा खुलासा: पति पर जाए शक की सुई... इसलिए रचा खाैफनाक षड्यंत्र; कातिल भाई गिरफ्तार

Thu, 27 Jun 2024 03:12 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 27 Jun 2024 03:12 PM IST
सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में सुनीता मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Sunita murder case Meerut: Police arrested the murderer brother, read full story
सुनीता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में हुए सुनीता मिश्रा हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सुनीता की हत्या किसी गैर ने नहीं बल्कि उसके छोटे भाई उपेंद्र मिश्रा ने की थी। वह दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। हत्या के बाद उपेंद्र ने घर में रखे लाखों रुपये और जेवरात लूटे। इसके बाद वह बस से दिल्ली चला गया। पुलिस ने हत्यारोपी के पास से लूटी गई रकम और जेवरात बरामद कर लिए हैं।



मूलरूप से सुलतानपुर जिले के अमाऊ जासरपुर गांव निवासी राधेश्याम मिश्रा ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर की गली नंबर दो में रहते हैं। राधेश्याम बागपत रोड स्थित कैलाश अस्पताल में ओटी टेक्नीशियन हैं। शुक्रवार रात को राधेश्याम की पत्नी सुनीता मिश्रा घर पर थीं। पति अस्पताल में ड्यूटी पर थे।

Sunita murder case Meerut: Police arrested the murderer brother, read full story
सुनीता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

शनिवार सुबह राधेश्याम घर पहुंचे तो सुनीता का शव नीचे पड़ा हुआ था। उनके कनपटी पर दाएं तरफ गोली लगी थी। राधेश्याम की लाइसेंसी रिवाल्वर सुनीता के हाथ में रखी हुई थी। सिर पर भी चोट का निशान था। घर से बुलेट बाइक गायब थी। बुलेट को कातिल कुछ दूर जाने के बाद सड़क पर छोड़ गया था। इसके बाद वह ई-रिक्शा से भैसाली बस अड्डे तक पहुंचा और फिर वह फुटेज में नहीं दिखा। 

माना जा रहा था कि कातिल भैसाली बस अड्डे से बस में बैठकर कहीं चला गया। पुलिस ने जांच की तो सुनीता का छोटा भाई उपेंद्र शक के दो दायरे में आ गया। उपेंद्र दो साल से दिल्ली के मॉल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। 

Sunita murder case Meerut: Police arrested the murderer brother, read full story
सुनीता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

बहनोई से मांगे थे उधार रुपये: उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि उसने राधेश्याम से एक साल पहले 90 हजार रुपये उधार लिए थे। घटना से कुछ दिन पहले उसने राधेश्याम को फोन कर पैसे मांगे तो उसने इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunita murder case Meerut: Police arrested the murderer brother, read full story
सुनीता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

उपेंद्र ने फिर अपनी भांजी आशी से बात करके पूछा कि घर में सेफ की चाभी कहां रहती है। इसके बाद वह रात को दिल्ली से बस में मेरठ पहुंचा। दरवाजा खटखटाने पर सुनीता मिश्रा ने सीसीटीवी में भाई को देखा तो गेट खोल दिया। उपेंद्र ने सुनीता से सेफ की चाबी मांगी तो उसने मना कर दिया। 


विज्ञापन
Sunita murder case Meerut: Police arrested the murderer brother, read full story
सुनीता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

अपनी रिवाॅल्वर से गोली मारकर बहनोई की रिवॉल्वर रखी हाथ में 
उपेंद्र ने अपनी रिवाॅल्वर से सुनीता को कनपटी पर गोली मार दी। सेफ में रखे लाखों रुपये और जेवरात ले लिए। सेफ में रखे बहनोई के रिवाॅल्वर को सुनीता के हाथ में रखकर अपनी रिवाॅल्वर का खोखा उसमें डाल दिया। बुलेट वहां से लेकर दिल्ली चुंगी पर छोड़ दी, जिससे पति पर हत्या का शक जाए। इसके बाद वह ई-रिक्शा से भैसाली अड्डे पहुंचा और बस से दिल्ली चला गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed