फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shamli Encounter: जांबाज इंस्पेक्टर को अंतिम विदा देने उमड़ा जन सैलाब, सांसद ने दिया कंधा,बेटे ने दी मुखाग्नि

Thu, 23 Jan 2025 02:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 23 Jan 2025 02:11 PM IST
सार

STF Inspector Sunil Kumar News: शामली-करनाल बाॅर्डर पर बदमाशों से हुई मुठभेड़ के दाैरान बलिदान हुए जांबाज इंस्पेक्टर को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी तो हर किसी की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन
Sunil kumar martyrdom: crowds gathered to bid final salute to the inspector son lit the funeral pyre
सुनील कुमार की शहादत - फोटो : अमर उजाला

Sunil Kumar Funeral Shamli Encounter: शामली-करनाल बाॅर्डर पर बदमाशों से हुई मुठभेड़ के दाैरान घायल हुए एसटीएफ इंस्पेक्टर उपचार के दाैरान बुधवार को बलिदान हो गए। जाबांज इंस्पेक्टर सुनील कुमार को चार बदमाशों को ढेर करने के दौरान तीन गोलियां लगी थीं। दो गोली पेट और तीसरी गोली लिवर में लगी थी। वहीं इस मुठभेड़ में चार बदमाश ढेर हुए थे। मंगलवार को घायल इंस्पेक्टर के पेट से चिकित्सकों ने तीन गोलियां निकाली थीं, जिसके बाद वे चिकित्सकों की देख-रेख में थे। गुरुवार को उनका बलिदान हुआ। आज उनके पैतृक आवास पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दाैरान बेटे ने बलिदानी इंस्पेक्टर पिता को मुखाग्नि दी।

Sunil kumar martyrdom: crowds gathered to bid final salute to the inspector son lit the funeral pyre
पार्थिव शरीर लेकर जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

मेरठ पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी
पुलिस लाइन में अंतिम सलामी के बाद एसटीएफ के बलिदान इंस्पेक्टर  सुनील कुमार के पार्थिव शरीर को मसूरी गांव ले जाया गया। बलिदानी इंस्पेक्टर को एडीजी मेरठ जोन डीके ठाकुर, एसएसपी STF लखनऊ घुले, सुशील चंद्रभान, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा ने कंधा दिया। 

पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर और अंतिम सलामी के बाद इंस्पेक्टर्स सुनील कुमार का पार्थिव शरीर उनके गांव  ले जाया गया। गांव में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Sunil kumar martyrdom: crowds gathered to bid final salute to the inspector son lit the funeral pyre
घर पर पहुंची महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर सुनील कुमार मेरठ के इंचोली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मसूरी के मूल निवासी थे। यहां उनका पैतृक आवास है। आज दोपहर को पुलिस लाइन से जब पार्थिव शरीर को उनके आवास पर पहुंचाया गया तो घर की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के ही श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हुआ। बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। इस दाैरान भारी संख्या में पुलिस बल भी माैजूद रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil kumar martyrdom: crowds gathered to bid final salute to the inspector son lit the funeral pyre
पार्थिव शरीर को कंधा देते सांसद अरूण गोविल - फोटो : अमर उजाला
सांसद अरुण गोविल ने दिया कंधा
अपराधियों के साथ साहसिक मुठभेड़ के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को  श्रद्धांजलि देने के लिए सांसद अरुण गोविल भी पहुंचे, उन्होंने कुछ दूर तक पार्थिव शरीर काे कंधा दिया।

उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। डॉक्टर्स ने तीनों गोलियां निकाल दी थीं लेकिन लिवर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। सुनील कुमार 1990 में पुलिस में भर्ती हुए और 2002 से एसटीएफ में तैनात चल रहे थे। 
विज्ञापन
Sunil kumar martyrdom: crowds gathered to bid final salute to the inspector son lit the funeral pyre
मुखाग्नि देता बेटा - फोटो : अमर उजाला
पांच लाख के इनामी समेत इन बदमाशों को किया था ढेर
इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने  पांच लाख के इनामी अम्बिका पटेल उर्फ ठोकिया, 50 हजारी उमर केवट, सवा लाख के इनामी आदेश बालियान, अनिल दुजाना, सोनू मटका आदि कुख्यात बदमाशों को ढेर किया था।

वर्ष 2012-13 में मेरठ यूनिट में रहते हुए सुनील ने एक-एक लाख के इनामी सुशील मूंछ , बदन सिंह बद्दो और भूपेंद्र बाफर को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की थी !
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed