फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sunday was hot, the sun made us sweat.

Meerut News: गर्म रहा रविवार, सूरज की तपिश से छूटे पसीने

Sun, 28 Sep 2025 08:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Sunday was hot, the sun made us sweat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। रविवार का दिन सुबह से ही गर्म रहा। दिनभर गर्मी से पसीने छूटते रहे। अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में अभी गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में मानसून के लौटने के बाद गर्मी के तेवर ओर भी तल्ख होते जा रहे हैं। लगातार गर्मी बढ़ रही है। सूरज की तपिश के बीच रविवार का दिन गर्म रहा। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक्यूआई का स्तर 122 दर्ज किया गया। गंगानगर में 112, जयभीम नगर में 128, पल्लवपुरम में 111, बेगमपुल 125, दिल्ली रोड 131 एक्यूआई दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि इस समय गर्मी फिर से तेज हुई है। आगामी चार-पांच दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed