फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Summer vacation declared in CCSU

Meerut News: सीसीएसयू में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

Fri, 22 May 2026 07:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 22 May 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Summer vacation declared in CCSU
4 जुलाई तक बंद रहेंगे कॉलेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय एवं उससे सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों और संस्थानों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह अवकाश 4 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगा। हालांकि इस दौरान विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होती रहेंगी।
कुलपति प्रो संगीता शुक्ला के आदेश पर जारी निर्देशों में कहा गया है कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी लिखित, प्रयोगात्मक, मौखिक परीक्षा अथवा प्रवेश प्रक्रिया में लगाई जाएगी, उन्हें पूर्व की भांति एक के बदले एक प्रतिकर अवकाश दिया जाएगा। इसका समायोजन संबंधित प्राचार्य स्तर पर किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपने संस्थान में संचालित पाठ्यक्रमों का सिलेबस समय से पूरा कराना सुनिश्चित करें। साथ ही शेष अवकाशों का समायोजन रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, दशहरा, दीपावली, शीतकालीन अवकाश, महाशिवरात्रि, होली, मकर संक्रांति और ईद-उल-फितर जैसे पर्वों के अवकाशों में किया जाएगा। कार्यालय आदेश कुलसचिव की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed