फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Summer begins...Queues of patients in hospitals

Meerut News: गर्मी का सितम शुरू...अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की कतार

Thu, 10 Apr 2025 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Summer begins...Queues of patients in hospitals
इकरार अहमद..... जिला अस्पताल ओपीडी में खून की जांच करने के लिए लगी मरीजों की भीड़।
मेरठ। तेज धूप और बढ़ती गर्मी से पेट संबंधी समस्याओं के साथ बुखार के मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज के
विज्ञापन

साथ प्राइवेट चिकित्सकों की ओपीडी प्रतिदिन 5000 से ऊपर पहुंच गई है। इसमें सर्वाधिक बुखार, उल्टी, पेट दर्द और चर्म रोग के रोगी हैं। स्वास्थ्य
विभाग और आईएमए की ओर से भी गर्मी से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
क्रिटिकल केयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने बताया कि मरीजों की सलाह दी जा रही है कि धूम में दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से पहले पूरे शरीर को
ढककर निकलें। लिक्विड डाइट को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। सुबह से शाम तक ताजा और हल्का भोजन करना चाहिए।
आईएमएम के सचिव डॉ. सुमित उपाध्याय ने बताया कि बच्चा पार्क आईएमए में भी निशुल्क ओपीडी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चलाई जा रही है। बृहस्पतिवार को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम जैन मरीजों की जांच करेंगे। शनिवार को चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय शर्मा निशुल्क परामर्श देंगे। आईएमए से जुड़े सभी चिकित्सक ओपीडी में विभिन्न
विज्ञापन

महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दे रहे हैं।
आईएमए के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेश बंसल ने बताया कि दोपहर में घर से बाहर निकलने वाले लोग इस समय सर्वाधिक पेट संबंधी रोग और बुखार से ग्रस्त हो रहे
हैं। धूप में काम करने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो रही है। ठंडे तरल पदार्थ का सेवन करना आवश्यक है।

धूप में झुलस रही त्वचा
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि तेज धूप की वजह से लोग त्वचा संबंधी रोग से ग्रस्त हो रहे हैं। सनबर्न की सर्वाधिक समस्या है। इसके अलावा त्वचा में खुशकी भी आ रही है। चिकित्सकों की सलाह में सनस्क्रीम लोशन का प्रयोग करें। घर से बाहर निकलते समय पूरे शरीर को ढककर बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
संचारी रोग नियंत्रण अभियान जारी
- सीएमओ अशोक कटारिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा संचारी रोग नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। चिकित्सक लोगों को घर में साफ सफाई का ध्यान रखने के साथ स्वच्छ और ताजा भोजन करने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed