फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sumit won gold medal in sports competition

Meerut News: खेल प्रतियोगिता में सुमित ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 10 Mar 2026 07:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Sumit won gold medal in sports competition
- अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने भी कई स्पर्धाओं में दिखाया दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। युवा कल्याण विभाग की ओर से बागपत रोड स्थित विद्या कॉलेज के मैदान में दो दिवसीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सब जूनियर व सीनियर वर्ग (बालक व बालिका) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ के खिलाड़ी सुमित ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी गौरव चौधरी ने किया। प्रतियोगिता में 1500 मीटर पुरुष दौड़ में प्रिंस कुमार गाजियाबाद ने प्रथम, 800 मीटर में महिला दौड़ में मोनिका गाजियाबाद ने प्रथम रहे।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ पुरुष सीनियर में अनिकेत सिंह, 200 मीटर पुरुष सीनियर में मेरठ के सुमित भड़ाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में भी सुमित ने रजत पदक जीता। उन्होंने 100 मीटर दौड़ 10.81 सेकंड और 200 मीटर दौड़ 22.41 सेकेंड में पूरी की। फुटबाल महिला वर्ग में बुलंदशहर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर वैश्विक डबास, अमित कुमार, सोनू कुमार, सचिन पूनिया, आशु शर्मा, अतुल आदि रहे। प्रतियोगिता में मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत कई जिलों से खिलाड़ी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed