फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suicide or murder, the grave will be dug today to find out the reason

आत्महत्या या हत्या, कारण जानने के लिए आज खोदी जाएगी कब्र

Tue, 15 Apr 2025 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Suicide or murder, the grave will be dug today to find out the reason
दौराला। एक महीने पहले गांव मवीमीरा निवासी साहिल का शव घर के छप्पर में लटका मिला था। उसके चाचा ने एसएसपी व एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच के लिए कब्र खुदवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव मवीमीरा निवासी नजाकत ने प्रार्थना पत्र में बताया कि आठ मार्च को उसके 25 वर्षीय भतीजे साहिल का शव घर के छप्पर में लटका मिला था। उस समय ग्रामीणों के कहने और आत्महत्या जैसा प्रतीत होने पर उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। मृतक भतीजे का मोबाइल गायब होने पर बाद में उन्हें शक हुआ। अंदेशा है कि उसके भतीजे की हत्या करने के बाद शव को लटकाया गया था। मौत का कारण जानने के लिए उन्होंने एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा, एसडीएम सरधना मुकेश दीक्षित, इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार को कब्र खुदवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश पर मंगलवार को साहिल की कब्र खोदकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed