फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   suicide meerut

मेरठ की छात्रा ने सातवीं मंजिल से कूदकर जान दी  

Mon, 25 Apr 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 25 Apr 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
suicide meerut
ग्रेटर नोएडा एवीजे हाइट्कास सोसाइटी, जहां से कूदकर छात्रा ने आत्महत्या की। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ की एक छात्रा ने शनिवार रात ग्रेटर नोएडा स्थित एवीजे हाइट्स सोसायटी की सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक छात्रा तनावग्रस्त रहती थी। जिसके फ्लैट में ड्रग्स, शराब की बोतल, नशीली दवाइयां बरामद हुई है। छात्रा पांच माह पहले ग्रेटर नोएडा आई थी और किराये के फ्लैट में अकेली रहती थी। मौके से कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजन बगैर कार्रवाई के शव को मेरठ ले आए और उसका अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन


मेडिकल थानाक्षेत्र के शेरगढ़ी सिद्धार्थ नगर 68/2 निवासी संतपाल वर्मा ऑटोमोबाइल पार्ट्स कारोबारी हैं। उनकी बेटी शालिनी वर्मा (22) सेक्टर जीटा-1 स्थित एवीजे हाइट्स सोसायटी की सातवीं मंजिल पर फ्लैट नंबर एच-709 में अकेले रहती थी। शनिवार रात उसने फ्लैट को अंदर से बंद कर लिया और पीछे की बालकनी से छलांग लगाकर जान दे दी। बालकनी की रेलिंग की ऊंचाई अधिक होने के चलते उसने पहले सोफा लगाया और उस पर चढ़कर नीचे कूद गई। सोसायटी के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बीच में छोड़ दी थी पढ़ाई 
पुलिस की सूचना पर देर रात पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों ने बताया कि शालिनी डासना गाजियाबाद के सुंदरदीप कॉलेज में बीआर्क सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। परीक्षा में फेल होने के चलते उसने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। जॉब की तलाश में दिसंबर 2015 में ग्रेटर नोएडा आई थी। संतपाल भी बेटी से कभी-कभी मिलने के लिए आते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने से पहले मां से की बात 
संतपाल ने बताया कि शनिवार सुबह शालिनी ने मोबाइल फोन पर अपनी मां लोकेश से करीब आधा घंटे बात की थी। उस वक्त छात्रा ने कुछ नहीं बताया। शनिवार रात 9:20 बजे पुलिस ने फोन कर हादसे में शालिनी के घायल होने की बात कही। परिजन नोएडा पहुंचे, जहां शालिनी के मरने की जानकारी हुई। शालिनी पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। 

काफी दिनों से नहीं आई घर
परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी शालिनी पढ़ने-लिखने में सामान्य थी। शालिनी काफी दिनों से घर नहीं आयी थी। घटनास्थल को देखने से लगा कि शालिनी ने खुदकुशी की है। हालांकि पुलिस अभी जांच में जुटी है। 

बगैर पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार 
संतपाल का कहना है कि शालिनी ने आत्महत्या की है। उन्होंने पोस्टमार्टम और पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं कराई। अस्पताल से वह अपनी बेटी का शव रविवार सुबह लेकर मेरठ आए। रविवार शाम चार बजे परिजनों ने गमगीन माहौल में शालिनी का अंतिम संस्कार किया। अचानक शालिनी द्वारा आत्महत्या करने को लेकर लोगों ने सवाल भी उठाए। हालांकि पीड़ित परिवार इस मामले में कुछ ज्यादा बोलने को तैयार नहीं है। 


यह बोले थानाध्यक्ष
सूरजपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि फ्लैट अंदर से बंद था। रविवार को परिजनों के सामने फ्लैट का लॉक तोड़कर छानबीन की गई। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फ्लैट से शराब की बोतलें, सिगरेट के डिब्बे, नशे की गोलियां और सिरिंज बरामद हुई हैं। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला है कि वह किसी चीज का नशा करती थी। घर में अकेली तनावग्रस्त रहती थी। वह किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करती थी। शालिनी के पिता ने कार्रवाई करने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed