{"_id":"5e10f7e98ebc3e87a8206aae","slug":"suger-mill-payment-of-47-5-crore-mawana-news-mrt462145219","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समिति बोर्ड बैठक में मिल ने बीते सत्र का संपूर्ण भुगतान किया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समिति बोर्ड बैठक में मिल ने बीते सत्र का संपूर्ण भुगतान किया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। गन्ना समिति मवाना में संपन्न हुई बोर्ड बैठक में मिल ने बीते वर्ष का गन्ना किसानों का समस्त भुगतान 47.5 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। वहीं, चेयरमैन गन्ना समिति ने डायरेक्टरों के साथ बैठक में मवाना शुगर मिल के अधिकारियों पर वर्तमान भुगतान के लिए दबाव बनाया। जिस पर मिल अधिकारियों ने 10 जनवरी के बाद भुगतान का आश्वासन दिया है।
गन्ना समिति सभागार में संपन्न हुई बोर्ड बैठक की अध्यक्षता गन्ना समिति चेयरमैन विनोद भाटी ने की तथा संचालन गन्ना समिति सचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने किया। बैठक में पहुंचे मिल अधिकारियों ने गन्ना समिति बोर्ड के समक्ष बीते वर्ष का गन्ना किसानों का समस्त भुगतान का चेक 47.5 करोड़ मय एडवाइज के सौंप दिया। इसके बाद चेयरमैन विनोद भाटी ने उपस्थित गन्ना समिति डायरेक्टरों एवं मिल अधिकारियों से वर्तमान सत्र के भुगतान के संबंध में जानकारी ली। जिस पर बैठक में उपस्थित मिल के गन्ना महाप्रबंधक प्रमोद बालियान ने कहा कि शीघ्र ही इस वर्ष का गन्ना मूल्य भुगतान करा दिया जाएगा। जिस पर चेयरमैन ने तिथि बताने को कहा तो मिल के गन्ना महाप्रबंधक ने 10 जनवरी के बाद भुगतान कराने का आश्वासन दिया। वहीं, मिल के महाप्रबंधक ने जानकारी दी कि पेराई सत्र समाप्त होेने के बाद परिसर में लगने वाले डिस्टलरी प्लांट के लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। चेयरमैन विनोद भाटी ने बैठक में उपस्थित डायरेक्टरों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में जानकारी दी। उनसे आसपास के लोगों को इसकी जानकारी देने तथा अफवाहों से बचने का आह्वान किया। बैठक में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सोबीर सिंह, डायरेक्टर रघुराज सिंह, समंत्रा, ब्रह्मवती, श्रीपाल, अभिषेक चौधरी, विनीत चौधरी, महीपाल सिंह, श्रीपाल सिंह, कैलाश, धर्मवीर आदि उपस्थित थे।