{"_id":"677ae854a22b8d7e33046008","slug":"sugarcane-trucks-kept-jamming-sardhana-throughout-the-day-sardana-news-c-44-1-smrt1055-106547-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गन्ने के ट्रकों से दिनभर सरधना में लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गन्ने के ट्रकों से दिनभर सरधना में लगा रहा जाम
विज्ञापन
सरधना। बिनौली रोड पर गन्ने के ट्रक से लगा जाम। स्थानीय लोग
सरधना। नगर में गन्ना लदे वाहनों से रविवार को साप्ताहिक पैठ के चलते दिनभर बिनौली रोड पर जाम लगा रहा। दौराला-बिनौली रोड पर गन्ना लदे ट्रक व ट्रैक्टर-ट्राॅली से पूरे दिन राहगीर जाम से जूझते रहे।
नगर में गन्ना लदे वाहनों से यूं तो गन्ने का पेराई सत्र शुरू होने के साथ जाम की स्थिति शुरू हो जाती है लेकिन इसके लिए व्यवस्था भी नहीं होने से मुख्य बड़ा कारण बना हुआ है। जबकि इससे बड़ी समस्या दौराला व बिनौली रोड पर दिनभर जाम की स्थिति रहती है जहां सड़क पर एक-एक किलोमीटर लंबी लाइन लग जाती है। रविवार को जैसे ही गन्ने की आवक बढ़ी और साप्ताहिक पैठ में भीड़ लगने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिससे पैदल निकलने वालों का भी निकलना मुश्किल भरा दिन रहा।
वहीं, इसका असर नगर में जगह-जगह दिखाई दिया। बता दें कि जबसे मेरठ करनाल हाईवे पर भूनी टोल प्लाजा शुरू हुआ है, तब वाहन चालक शुल्क से बचने के लिए सरधना से होकर गुजरते हैं। जिस कारण नगर में रोजाना वाहनों की संख्या बढ़ जाने से मुख्य मार्ग पर जाम लग जाता है। व्यापार मंडल ने कई बार तहसील में अधिकारियों को ज्ञापन देकर गन्ने के ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी है।
विज्ञापन
वहीं कुछ व्यापारियों ने सड़क किनारे ही रोड़ी डस्ट डाला हुआ है। वहीं सब्जी, फलों के ठेले भी सड़क किनारे लगे रहते हैं। सड़क पर अतिक्रमण के चलते रोजाना लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। थाना पुलिस आकर जाम खुलवाती है। कुछ समय बाद जाम की फिर से स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की, पर आज तक कोई उचित कार्रवाई नहीं हो सकी है।