{"_id":"603bfcfe8ebc3e8ceb0ed2a8","slug":"sugarcane-laden-with-overload-truck-jammed-kithor-news-mrt5277046109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर कलां मे गन्ने के ओवरलोड ट्रक से गन्ने गिर जाने के कारण करीब पौन घंटे जाम की स्थिति बनी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनपुर कलां मे गन्ने के ओवरलोड ट्रक से गन्ने गिर जाने के कारण करीब पौन घंटे जाम की स्थिति बनी रही
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रक में लदे गन्ने बिखरे, लगा जाम
माछरा। मेरठ-गढ़ मार्ग पर हसनपुर कलां में ट्रक से गन्ने गिरने के कारण करीब 45 मिनट जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर सड़क पर बिखरे गन्नों को हटाया, उसके बाद मार्ग पर आवागमन शुरू हुआ।
रविवार को एक ट्रक मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित गन्ना क्रय केंद्र गन्ना लादकर नंगलामल शुगर मिल जा रहा था। ट्रक जब गांव हसनपुर कलां में पहुंचा तो उसमें लदे गन्ने रास्ते में बिखर गए। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण पीछे से आ रहे गन्ने से लदे अन्य ट्रक भी वही रुक गए। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम लगने की सूचना पर माछरा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से रास्ते में बिखरे गन्नों को हटवाया। करीब पौन घंटे बाद इस मार्ग पर वाहनों को आवागनम सुचारु हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड गन्ने के ट्रकों से हमेशा हादसों डर बना रहता है। इनसे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। परिवहन विभाग को चाहिए कि वह ट्रकों में बॉडी तक ही गन्ना भरे जाने के लिए निर्देशित करें। संवाद