{"_id":"60297fa08ebc3ee94d3c9c92","slug":"sugarcane-laden-truck-overturns-in-parikshgarh-jammed-mawana-news-mrt5253972169","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षितगढ़ में गन्ने से लदा ट्रक पलटा, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षितगढ़ में गन्ने से लदा ट्रक पलटा, लगा जाम
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। नगर के मवाना बस स्टैंड के समीप रविवार को गन्ने से लदा ट्रक पलट गया, जिससे कई घंटे जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने जेसीबी मशीन से दूसरे ट्रक में गन्ना लदवाकर यातायात को सुचारु करवाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
रविवार को गांव खजूरी गन्ना क्रय केंद्र से ट्रक गन्ना लादकर मवाना चीनी मिल में जा रहा था। ट्रक मवाना बस स्टैंड के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। मवाना निवासी चालक आसिफ व परिचालक अशरफ ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक पलट जाने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगाकर गन्ने को दूसरे ट्रक में लदवाया। इसके बाद ही यातायात सुचारु हो सका। गनीमत रही कि हादसे में कोई अन्य नुकसान नहीं हुआ, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
पिछले एक माह से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में क्षमता से अधिक गन्ने से लदे ट्रक पलटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। एसडीएम मवाना ने ट्रक में क्षमता से अधिक गन्ना लादने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हुए हैं। उसके बावजूद ट्रकों में क्षमता से अधिक गन्ना ढोया जा रहा है।