पश्चिमी यूपी की 11 चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का 849 करोड़ रुपये बकाया, केवल 34.15 प्रतिशत भुगतान
- गन्ना बकाया के 849 करोड़ रुपये मिले तो बने बात
- लॉकडाउन में आर्थिक तंगी झेल रहे किसानों को अपने बकाया गन्ना मूल्य की दरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किस मिल पर कितना बकाया
मिल बकाया
बागपत 4956.09
रमाला 11177.49
मलकपुर 40093.02
किनौनी 16837.10
दौराला 72.68
नंगलामल 50.53
खतौली 243.19
भैसाना 5865.49
ऊन 2508.55
बृजनाथपुर 290.87
मोदीनगर 2847.00
यह है भुगतान का हिसाब
जिले के किसानों ने इस बार करीब 407.92 लाख क्विंटल गन्ने की आपूर्ति चीनी मिलों में की है। किसानों के मिलों पर 128987.20 लाख रुपये का हिसाब था, जिनमें से अब तक चीनी मिल 44045.35 लाख रुपये का भुगतान कर चुकी है। यानि अब तक सिर्फ 34.15 प्रतिशत भुगतान हुआ है। चीनी मिलों पर अब भी किसानों के 84942.01 लाख रुपये बकाया हैं।
किसने क्या कहा
- भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर का कहना है कि किसानों का पूरा भुगतान होना चाहिए। समय पर भुगतान से किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा नहीं होगा।
- रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि लॉकडाउन की स्थिति में किसानों को आर्थिक संकट से बचाने के लिए भुगतान जल्द होना चाहिए।
डीसीओ अनिल कुमार भारती का कहना है चीनी मिलों पर दबाव बनाया जा रहा है। किसानों को जल्द से जल्द पूरा भुगतान कराया जाएगा।
एक लाख से अधिक किसान प्रभावित
वेस्ट यूपी की 11 चीनी मिलों को जिले के एक लाख 17 हजार किसान गन्ना आपूर्ति करते हैं। भुगतान न होने से किसान परेशान हैं।