फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sugarcane department survey reveals fake bond in the name of farmers in Baghpat

गन्ना विभाग के सर्वे में बड़ा खुलासा: किसानों के नाम पर फर्जीवाड़ा, बिना जमीन के 486 लोगों ने बनवाए बांड

Tue, 13 Oct 2020 01:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Oct 2020 01:58 PM IST
सार

  • गन्ना विभाग के सर्वे में हुआ खुलासा, 609 डबल बांड भी किए निरस्त
  • फर्जी तरीके से बने 27 बांड धारकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
Sugarcane department survey reveals fake bond in the name of farmers in Baghpat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में गन्ने का नया पेराई सत्र शुरू होने से पहले बांड बनवाने में फर्जीवाड़े का खेल सामने आया है। गन्ना विभाग के सर्वे में अलग-अलग समितियों से 486 गन्ना बांड धारक ऐसे मिले हैं, जिनके पास एक इंच जमीन नहीं है। बांड निरस्त कर दिए हैं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया कि नया पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ना सर्वे का कार्य कराया गया। किसानों के बांड सत्यापन में फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिले में 486 बांड ऐसे लोगों के नाम मिले हैं, जिनके पास जमीन नहीं है।

विज्ञापन


जाहिर है कि भूमिहीन लोगों ने किसानों के नाम पर यह बांड बनवाए थे। इधर-उधर से सस्ता गन्ना लेकर किसानों के नाम पर चीनी मिलों को सप्लाई करने की तैयारी थी, लेकिन पेराई सत्र शुरू होने से पहले यह फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। इसके अलावा 27 बांड फर्जी मिले हैं, इनकी विस्तृत जांच चल रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पुलिस की वर्दी में आए बदमाश, 30 लाख का तांबा लूटकर फरार, ऐसे दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


दो चीनी मिलों में चल रहा था बांड
जिले में गन्ना सर्वे के दौरान 609 मामले ऐसे मिले हैं, जिनमें किसानों ने डबल बांड बनवा रखे थे। दो अलग-अलग चीनी मिलों के बांड मिलने पर एक बांड निरस्त किया है।

मृतकों के नाम चल रहे थे बांड
जिले में मृतकों के नाम भी 3225 गन्ना बांड चल रहे थे। जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया कि इन बांड को निरस्त कर दिया गया है। संबंधित परिवारों के अन्य इच्छुक लोगों के बांड बनवा दिए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed