फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: The crooks looted 30 lakh copper from the power house in Shamli

पुलिस की वर्दी में आए बदमाश, 30 लाख का तांबा लूटकर फरार, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Tue, 13 Oct 2020 12:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Oct 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
UP News: The crooks looted 30 lakh copper from the power house in Shamli
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शामली में थानाभवन क्षेत्र के गांव अंबेहटा याकूबपुर बिजलीघर पर पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मर से करीब 30 लाख रुपये कीमत का तांबा लूट लिया।

विज्ञापन


बताया गया कि गांव के बाहर स्थित बिजलीघर पर सोमवार रात को सब स्टेशन ऑपरेटर मोनू और रोहिताश तैनात थे। इसी दौरान चार बदमाश पुलिस की वर्दी में आए, जो हाथों में बंदूक लिए थे। उन्होंने बिजली कर्मचारियों को बताया कि वे पुलिसवाले हैं और पास के गांव में दबिश देनी है। इसलिए थोड़ी देर बिजलीघर पर रुकेंगे। कर्मचारियों ने उन्हें रुकने दिया। कुछ देर में बदमाशों ने दोनों कर्मचारियों को कमरे में बंद कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों के तीन-चार अन्य साथी एक टाटा मैजिक लेकर आए और बिजलीघर पर रखे पुराने ट्रांसफार्मर से तांबा निकाल लिया। करीब दो घंटे में बदमाशों ने ट्रांसफार्मर खोलकर लगभग 30 लाख रुपये कीमत का तांबा लूट लिया और फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हिस्ट्रीशीटर से दोस्ती... गिरफ्तारी के नाम पर यूपी पुलिस कर रही ड्रामा, आखिर कैसे दबोचा जाएगा राहुल काला


सूचना पर मंगलवार सुबह सीओ थानाभवन अमित सक्सेना मौके पर पहुंचे। जेई किशोर कुमार ने थाने में तहरीर दे दी है। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

उधर, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता जेके पाल का कहना है कि घटना अधिशासी अभियंता प्रथम के क्षेत्र में हुई है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed