फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sugarcane Crushing Season in Dhampur Sugar Mill to Begin from November 6

Meerut: निष्काम गुप्ता बोले- 6 नवंबर से ही शुरू होगा गन्ना पेराई सत्र, किसानों का नहीं होगा अहित

Tue, 04 Nov 2025 11:45 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 04 Nov 2025 11:45 AM IST
सार

बिजनौर जनपद की धामपुर चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र 6 नवंबर से पहले की योजना के अनुसार शुरू होगा। प्रबंधन ने कहा कि आयकर विभाग की जांच के चलते कार्य प्रभावित हुआ, लेकिन किसानों के हित को देखते हुए तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
Sugarcane Crushing Season in Dhampur Sugar Mill to Begin from November 6
निष्काम गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद की धामपुर चीनी मिल का गन्ना पैराई सत्र को पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 नवंबर को चालू होगा। आयकर विभाग की जांच की वजह से सत्र को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।  

विज्ञापन


सत्र चालू कराने के लिए मिल के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर रफ्तार पकड़ ली है । चीनी मिल की ओर से सभी गन्ना समितियों को इंडेंट जारी किया जा चुका है। जो इंडेंट जारी हुआ है उसके सापेक्ष चीनी मिल के अधिकांश गन्ना केंद्रों पर 4 और 5 नवंबर से गन्ना तौल शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: 'एक गज हो या पौन बीघा, पांच हजार रुपये लिए बिना काम नहीं करूंगा', रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा लेखपाल 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को चीनी मिल उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता  ने वार्ता के दौरान बताया कि आयकर विभाग की जांच की वजह से चीनी मिल के पांच दिन प्रभावित हुए हैं। इन दिनों में चीनी मिल की और से पैराई सत्र के  मद्देनजर बहुत कुछ कार्य पूर्ण कर लिया जाता। जो जांच से प्रभावित हुए हैं। लेकिन फिर भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर कर प्रभावित हुए कार्य को पूरा कर रफ्तार देने के प्रयास  किया है।

उन्होंने बताया कि चीनी मिल प्रबंधन ने 15 दिन पहले 6 नवंबर को चीनी मिल का सत्र चालू करना सुनिश्चित कर दिया था।किसान हित को देखते हुए 6 नवंबरको ही चीनी मिल का सत्र चालू होगा । उन्होंने बताया कि चीनी मिल की ओर से पिछले वर्षों की तरह से सुख समृद्धि के लिए मंगलवार से रामायण का अखंड पाठ शुरू कर दिया गया है। जो 6 नवंबर को संपन्न होगा। 

पिछले 5 साल का रिकॉर्ड खंगाला 
चीनी मिल के उपाध्यक्ष ने बताया कि जांच के  दौरान आयकर विभाग की टीम ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड खंगाला। सभी रिकार्ड को अपने सिस्टम में अपलोड कर ले गई है। 

किसान संगठनों ने जताई सहानुभूति 
जांच के बाद आयकर विभाग की टीम वापस हो जाने पर विभिन्न किसान संगठनों ने उनसे संपर्क किया। सहानुभूति जताई। कहा कि आयकर विभाग की टीम ने जो जांच करने का समय रखा है। वह किसानों के लिए उपयुक्त नहीं है।  क्योंकि इस समय किसानों का गेहूं और गन्ने की बुवाई का काम फैला रहता है। -सतीश शर्मा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed