फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 'Be it one yard or quarter bigha, I will not work without taking five thousand', accountant caught

Meerut: 'एक गज हो या पौन बीघा, पांच हजार रुपये लिए बिना काम नहीं करूंगा', रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा लेखपाल

Mon, 03 Nov 2025 02:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 03 Nov 2025 02:46 PM IST
सार

गेझा गांव निवासी महिला ने एंटी करप्शन विभाग में शिकायत की थी। जमीन का दाखिल खारिज कराने के नाम पर लेखपाल रिश्वत मांग रहा था। सोमवार को जैसे ही लेखपाल ने केमिकल लगे नोट पकड़े, टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Meerut: 'Be it one yard or quarter bigha, I will not work without taking five thousand', accountant caught
पकड़ा गया लेखपाल और शिकायत करने वाली महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर तहसील में पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल ऋषभ चौहान को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया। ऋषभ एक महिला से रिश्वत मांग रहा और न देने पर काम न करने की धमकी दे रहा था। 
विज्ञापन


गेझा गांव निवासी एक महिला ने बताया कि पौना बीघा भूमि का दाखिल खारिज कराने के मामले में वह 29 अक्तूबर को सदर तहसील आई थी। यहां लेखपाल ऋषभ चौहान ने कहा कि चाहे एक गज हो गया पौना बीघा, पांच हजार रुपये लिए बिना काम नहीं करेगा। उसने एंटी करप्शन टीम से शिकायत कर दी।
विज्ञापन


सोमवार को सदर तहसील में समाधान दिवस चल रहा था। तभी एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल ऋषभ चौहान को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल को देहली गेट थाने में ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ चल रही है। साथ ही रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed