फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sugarcane crop burnt to ashes due to high tension line

Meerut News: हाईटेंशन लाइन से गन्ने की फसल जलकर राख

Tue, 16 Sep 2025 09:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane crop burnt to ashes due to high tension line
रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव लाहौरगढ़ में मंगलवार को हाईटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी से गन्ने की फसल में आग लग गई। आगजनी में किसान पंकज पुत्र सोराज की करीब 12 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। घटना से किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गांव लाहौरगढ़ निवासी किसान पंकज ने बताया कि उसके खेत के बीच से 33 हजार वोल्टेज की लाइन गुजरती है। मंगलवार दोपहर अचानक तार से निकली चिंगारी गन्ने की फसल पर गिर गई। देखते ही देखते खेत में आग फैल गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। किसान ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर तहरीर सौंपी है। साथ ही प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed