{"_id":"681bc71deee28e62f60262e8","slug":"sugar-trader-committed-suicide-by-hanging-himself-after-writing-a-suicide-note-meerut-news-c-14-1-mrt1051-854556-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट लिखकर चीनी के थोक व्यापारी ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसाइड नोट लिखकर चीनी के थोक व्यापारी ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नालंदा काॅलोनी निवासी तेल चीनी के थोक व्यापारी हरिओम नलवा (50 वर्ष) ने दुकान के पीछे गोदाम में छत के कुंडे से प्लास्टिक की रस्सी से लटककर आमहत्या कर ली। आशंका है कि कर्ज से परेशान होकर व्यापारी जान दी है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है कि लेकिन उसमें कर्ज सुसाइड नोट कर्ज आदि का जिक्र नहीं है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
नालंदा कालोनी के व्यापारी हरिओम नलवा की फलावदा चौराहे के पास हरिओम ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान है। जिस पर वह चीनी और तेल का थोक का व्यापार करते थे। परिजनों ने बताया कि हरिओम बुधवार सुबह 6 बजे घर से दुकान के लिए कहकर निकले थे। दुकान खोलने के पश्चात शटर उठाकर बाहर से चैनल बंदकर बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद हरिओम ने दुकान के पीछे स्थित गोदाम में जाकर छत के कुंडे में प्लास्टिक की रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
हरिओम की जान देने का पता उस समय चला जब बड़ा भाई ब्रजमोहन सुबह 8:30 बजे के आसपास दुकान पर पहुंचा तो उसने बाहर से चैनल बंद देखा। जिसके बाद इधर-उधर झांककर देखने का प्रयास किया तो हरिओम के फांसी के फंदे पर लटकने की जानकारी हुई। चैनल का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे तो हरिओम की मौत को चुकी थी। हरिओम ने फंदे पर लटकने से पूर्व अपने चेहरे को भी कपड़े से ढंककर फंदा लगाया था। शव के नीचे दो स्टूल उल्टे पड़े थे। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दो भाइयों की हो चुकी है मौत
मृतक के दो बेटी हैं। एक बेटी बाहर नौकरी पर है। जबकि छोटी बेटी ने इंटर उतीर्ण की है। बेटा 8 वर्ष का है। मृतक चार भाई थे। एक भाई की एक्सीडेंट में, एक की कैंसर से मौत हो चुकी है। हरिओम सभी भाईयों में सबसे छोटा था। हरिओम की मौत से परिजनों में मातम पसरा है।
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फांसी लगाने से उसकी मौत हुई है। आत्महत्या का कारण कर्ज हो सकता है, दुकान से एक सुसाइड नोट भी मिला है। थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
-- -- -- --
सुसाइड नोट में लिखा, अब कोई रास्ता नहीं..
मवाना। तेल चीनी के थोक व्यापारी हरिओम ने दुकान के काउंटर पर सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा था। जिसमें लिखा है कि जयश्रीराम इस कापी में इतने रुपये हैं कि मेरा सारा खर्च खत्म हो जाएगा। मेरे पास अब कोई रास्ता नहीं है। हो सके तो माफ कर देना। सीओ अभिषेक पटेल का कहना है कि हरिओम डिप्रेशन में चल रहा थे। जिसकी दवाइयां भी वह ले रहा था। डिप्रेशन के चलते ही उसने यह कदम उठाया।
-- -- -