फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sugar Mills has not give the payment of farmers in Bijnor city of Uttar Pradesh

यूपी: इन चीनी मिलों ने नहीं दी भुगतान की फूटी कौड़ी, किसानों के हालात खराब, 545 करोड़ बकाया

Wed, 05 Feb 2020 06:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 05 Feb 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
Sugar Mills has not give the payment of farmers in Bijnor city of Uttar Pradesh
गन्ना भुगतान न होने से किसान परेशान - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले की चीनी मिलों पर किसानों का बकाया बढ़ता जा रहा है। मिलों पर चालू पेराई सत्र में 545 करोड़ रुपए अब भी बकाया है। बिजनौर चीनी मिल ने चालू पेराई सत्र में एक भी रुपए का भी भुगतान नहीं किया है। जिले की छह चीनी मिलों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जिले के साढ़े तीन लाख किसान गन्ने की खेती करते हैं। जिले में नौ चीनी मिलों को किसान गन्ना आपूर्ति करते हैं। नियमानुसार मिल को गन्ना देने पर किसान के खाते में 14 दिन के अंदर गन्ना भुगतान आ जाना चाहिए। लेकिन जिले की चीनी मिल इसका पालन नहीं कर रही हैं। वेव ग्रुप की बिजनौर चीनी मिल ने तो पिछले पेराई सत्र का भुगतान अब तक नहीं किया है और चालू पेराई सत्र में भी फूटी कौड़ी का भुगतान नहीं किया है। चांदपुर चीनी मिल ने भी कुछ दिन पहले ही पिछले साल का भुगतान किया था। चांदपुर, बिजनौर व बिलाई पर भुगतान लटकने से किसान परेशान परेशान हैं। गन्ना विभाग ने धामपुर, स्योहारा, बिलाई, बरकातपुर, बिजनौर व चांदपुर चीनी मिलों को नोटिस जारी किए हैं। मिल के अफसरों को जल्द जल्द भुगतान करने को कहा गया है।
विज्ञापन


चीनी मिल         बकाया
धामपुर            57
स्योहारा          65
बिलाई          185
बहादरपुर      6
बरकातपुर     94
बुंदकी         6
चांदपुर       73
बिजनौर      46
नजीबाबाद    13
कुल बकाया  545
नोट:आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए हैं और करोड़ों में है।

घटतौली का भी शिकार हो रहे किसान
गन्ना क्रय केंद्रों को किसानों को घटतौली का भी शिकार होना पड़ रहा है। जिले में कई जगह घटतौली पकड़ी जा चुकी है। मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों पर तो गन्ना विभाग छापा मार लेता है लेकिन कोल्हू व क्रेशर पर जांच नहीं होती है। 

डीएम से की बात
भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार भुगतान व अन्य समस्याओं के लिए डीएम से बात की गई है। अगर जल्दी भुगतान न मिला तो आंदोलन किया जाएगा।
डीएम से मिलेंगे 

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के अनुसार चीनी मिलों को प्रशासन का डर नहीं है। किसानों का भुगतान जल्दी होना चाहिए। इसके लिए जल्दी डीएम से मिला जाएगा।

करेंगे बड़ा आंदोलन
भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष वीर सिंह का कहना है कि गन्ना भुगतान के लिए लगातार चीनी मिलों के अफसरों व डीएम से मिल रहे हैं। भुगतान के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

कर रहे भुगतान का पूरा प्रयास
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह का कहना है कि भुगतान के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को गन्ना पर्ची दी जा रही हैं। घटतौली के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed