{"_id":"5c8e4f39bdec22140b2095db","slug":"sudden-fire-in-the-moving-car-on-the-highway-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: हाईवे पर चलती कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बची चार लोगों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: हाईवे पर चलती कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बची चार लोगों की जान
Sun, 17 Mar 2019 07:14 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 17 Mar 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर आग का गोला बनी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर में दिल्ली-दून हाईवे पर चलती कार में शॉर्टसर्किट होने से आग लग गई। हादसे में कार आग का गोला बन गई। कार सवारों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया हालांकि कार तब तक पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश निवासी नेकराज पुत्र लोधाराम, दिल्ली निवासी सुभाष पुत्र महेंद्र व ओमपाल पुत्र देव सिंह तीनों दिल्ली में किसी कंपनी में काम करते हैं। रविवार को कंपनी की छुट्टी थी। इसलिए तीनों दोस्त कार से हरिद्वार में दवाई लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
हाईवे पर केएफसी होटल के पास अचानक चलती कार में तारों की वायरिंग में शॉर्टसर्किट होने से इंजन में आग लग गई, जिससे चलती कार आग का गोला बन गई। कार को नेकराज चला रहा था। उसने कार को आनन फानन में हाईवे पर ही रोक दिया। तीनों दोस्त कूदकर कार से बाहर निकल गए। इस दौरान कार सवार आग में झुलसने से बाल बाल बचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलवाया। दमकल कर्मियों ने कार में लगी आग को बुझाया। ।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/