{"_id":"60ff1f8e8ebc3ecf0d6847bf","slug":"sucide-by-factory-thekedar-meerut-news-mrt5491838187","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो के पाइप पर फंदा डालकर फैक्टी ठेकेदार ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो के पाइप पर फंदा डालकर फैक्टी ठेकेदार ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपो के पाइप पर फंदा डालकर फैक्टरी ठेकेदार ने दी जान
परतापुर। रिझानी स्थित मेधा इंडस्ट्रीज में फैक्टरी ठेकेदार ब्रजमोहन शर्मा ने लोडर टेंपो के पाइप पर फंदे से डालकर जान दे दी। ठेकेदार की मौत से फैक्टरी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में परिजन पहुंच गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
रिझानी निवासी ब्रजमोहन शर्मा के पुत्र अक्षय शर्मा ने बताया कि उसकी शादी को लेकर पिता अक्सर चिंतित रहते थे। आरोप लगाया कि कृष्ण पाल गुर्जर नाम के व्यक्ति ने शादी कराने के नाम पर मोटी रकम की मांग की। उसके लगातार दबाव से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। अक्षय ने उसके खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने कृष्णपाल के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार था। इंस्पेक्टर नजीर अली खां का कहना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार होगा। संवाद