फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Such a passion of love, the change of religion made by the young woman for Love Marriage

प्यार में चढ़ा ऐसा जुनून, युवती ने लव मैरिज के लिए कर डाला धर्म परिवर्तन

Mon, 24 Apr 2017 12:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Mon, 24 Apr 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
Such a passion of love, the change of religion made by the young woman for Love Marriage
लव मैरिज के लिए युवती ने किया धर्म परिवर्तन

बड़ौत में ट्यौढ़ी गांव से अपने प्रेमी के साथ भागी युवती ने धर्म परिवर्तन कर मुजफ्फरनगर आर्य समाज मंदिर में शादी रचाई। बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट में जाकर कोर्ट मैरिज की। पुलिस ने प्रेमी युगल को दबोचा। न्यायालय में युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


ट्यौढ़ी गांव के एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाली एक युवती का जौहड़ी गांव के एक युवक से प्रेम-प्रसंग हो गया और दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खा ली। सात अप्रैल को दोनों घर से भाग निकले और उन्होंने 10 अप्रैल को मुजफ्फरनगर आर्य समाज मंदिर में शादी की। युवती ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम बदल डाला। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचकर कोर्ट मैरिज की। वहीं युवती के परिजनों ने बड़ौत कोतवाली में बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर से प्रेमी युगल को दबोच कर कोतवाली ले आई। युवती ने कहा वह अपने प्रेमी के साथ शादी रचा चुकी है और कोर्ट मैरिज भी कर ली है। अब वह उसी के साथ रहेगी। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि युवती का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा। बयान के आधार पर ही इस मामले में आगे कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed