फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Such a long campaign was run...yet the traffic jam did not reduce

इतना चलाया अभियान...फिर भी कम नहीं हुआ जाम

Mon, 05 May 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Such a long campaign was run...yet the traffic jam did not reduce
मेरठ..कंवलजीत..भैसाली रोडवेज के बाहर इ-रिक्शा चालकों के कारण लगा जाम.....संवाद
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर सड़कों को जाम मुक्त करने के लिए पूरे प्रदेश में अवैध ई-रिक्शाओं के खिलाफ अप्रैल माह में अभियान चलाया गया। जिले में भी इस महीने 1567 अवैध ई-रिक्शाओं के चालान किए गए। इसके साथ ही 4.42 लाख रुपये का जुर्माना भी किया गया। वहीं, 726 ई-रिक्शाएं सीज की गईं। इतना अभियान चलाने और कार्रवाई के बावजूद ई-रिक्शाओं के कारण शहर में जाम की समस्या दूर नहीं हो पाई है। अब भी शहर के अधिकतर मार्गों पर ई-रिक्शाओं के कारण जाम लग रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री एक से 30 अप्रैल तक यह अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। कुछ दिन तक थोड़ी राहत जरूर रहीं, लेकिन फिर से शहर में जाम के वही हालात बन गए हैं। रविवार को भी भैसाली रोडवेज बस अड्डे पर लंबा जाम लगा रहा। केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, बहादुर मोटर्स, ट्रांसपोर्ट नगर सहित अन्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, हापुड़ अड्डा, घंटाघर सहित अन्य जगहों पर वाहन जाम में फंसे रहे। सभी प्वाइंटों पर यातायात पुलिस की तैनाती के बावजूद जाम नहीं खुल सका। लोगों को दिनभर परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

--------

शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कई काम किए गए हैं। अतिक्रमण भी हटाया गया है। इसके साथ ही अवैध ई-रिक्शाओं और कंडम वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। -राघवेंद्र कुमार मिश्र, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed