फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Success is definitely achieved in work done with heart.

Meerut News: मन से किए कार्य में जरूर मिलती है कामयाबी

Thu, 20 Nov 2025 06:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
Success is definitely achieved in work done with heart.
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में  आईआईए मिशन शक्ति अवार्ड
मिशन शक्ति अवाॅर्ड समारोह में सम्मानित 46 महिलाओं ने साझा किए अपनी कामयाबी के राज
विज्ञापन

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मेरठ चैप्टर ने किया आयोजन
पैनल डिस्कशन में छात्र और युवाओं को बताया परिवार का महत्व
कई उद्योग से जुड़े स्टॉल लगाए
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मेरठ चैप्टर द्वारा मिशन शक्ति अवाॅर्ड 2025 समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा, खेल, कला एवं संस्कृति आदि क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली 46 महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने अपनी सफलता के राज साझा किए। अधिकांश ने कहा कि अपनी रुचि के अनुसार मन से किए गए कार्य में ही सबसे अधिक कामयाबी मिलती है। इसमें कई उद्योगों से जुडें स्टॉल लगाए गए।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल और सीडीओ नुपुर तिवारी ने किया। सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का संचालन गरिमा अग्रवाल, स्मृति गुप्ता और शुभम जग्गी ने संयुक्त रूप से किया। पैनल डिस्कशन का संचालन आईआईए महिला विंग की अध्यक्ष प्राची प्रेमी ने किया। पैनल डिस्कशन में महिला वक्ताओं ने अपने संघर्ष के विषय में बताया। कार्यक्रम स्थल के बाहर विभिन्न उद्योगों से जुड़ी प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए। आईआईएमटी के छात्र सोनल, रितिका, अनुष्का, श्वेता, विधि, दीपशिखा, सिमरन, कीर्ति, मुस्कान, राजेश्वरी, आरती ने नौ देवी स्वरूप और रक्तबीज वध का मंचन किया। इस अवसर पर आईआईए अध्यक्ष अंकित सिंघल, सचिव गौरव जैन, मंडल अध्यक्ष तनुज गुप्ता, आशीष गोयल, राजीव अग्रवाल, विभोर अग्रवाल, अंकुर जग्गी, सिद्धार्थ सिंघल का सहयोग रहा। ।
विज्ञापन

परिवार में वृक्ष की भूमिका निभाएं : डॉ. मनीषा
इसमें आईएमए की अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी ने कहा परिवार में वृक्ष की भूमिका निभाएं। पत्ते, तना, जड़ सभी अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से निभाएंगे तभी वृक्ष फल देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल लड़ने के लिए मन का डर निकालें : अलका
अर्जुन अवाॅर्डी कुश्ती खिलाड़ी अलका तोमर ने बताया कि उन्होंने 1998 में कुश्ती शुरु की तब कोई सुविधाएं नहीं थी। लड़कों के साथ कुश्ती की। उन्होंने कहा कि दंगल लड़ने के लिए अपने अंदर के डर से लड़ना पड़ता है।
कोई भी पढाई बेकार नहीं जाती : निर्भय
उद्यमी सृष्टि निर्भय गुप्ता ने बताया कि कोई भी पढ़ाई बेकार नहीं जाती है। हम जो सीखते है वह लाभ देता है। उन्होंने वैक्यूम का प्रयोग कर इस तरह के गद्दे तैयार किए गए जो आसानी से लोड अनलोड हो जाएं। उन्होंने बताया कि हमने कैमिकल फ्री गद्दे बनाए हैं।
जरूरतमंद की मदद, सबसे बड़ी सेवा : कनक
समाजसेवी डॉ. कनक त्यागी ने बताया कि वह अब 205 बेसहारा लोगों की मदद कर चुकी हैं। 80 लोगों का इलाज कराकर उन्हें उनके घर पहुंचाया है। गुरुग्राम निवासी उद्यमी निशि ने अपने जीवन के विषय में बताया। कहा कि जरूरतमंद की मदद ही सबसे बड़ी सेवा होती है।

समारोह में इनका हुआ सम्मान
गुंजन, साहिबा, गुडिया, खातिजा, डॉ. सुनीता सूरी, डाॅ. कंचन मलिक, डाॅ. आरती शर्मा, डॉ. सतप्रीत कौर, डॉ. मेघा विमल, नीलिमा एरन, जागृति गोयल, प्रफुल्ल त्यागी, दीपा तोमर, अनुराधा चौहान, अंशिका शर्मा, रीत राठौर, अनीता राणा, अंशु मेहरा, दिव्याशा अलख, ईहा दीक्षित, डॉ. माधुरी गुप्ता, तनवीर फातमा, डॉ. सोनाली कटारिया, खुशबू शर्मा, अंजू पांडेय, दीपिका विपुल मांगलिक, डॉ. गरिमा अग्रवाल, इरतिका रहमान अंसरी, डॉ. शिल्पी बंसल, प्रियांशु अग्रवाल, प्रेरणा रोहिला, डॉ. प्रीति सिंघवाल, दिव्या जैन, निमिशा रोहित अग्रवाल, शिप्रा शर्मा, अमनप्रीत कौर, खुशी पंवार, निहारिका वत्स, रिया कुच्छल, शिखा शर्मा, स्नेहा दीवाल, स्तुति सिंहानिया अग्रवाल, चित्राशी, मीनल, सोनाक्षी जैन, संगीता श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में  आईआईए मिशन शक्ति अवार्ड

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में  आईआईए मिशन शक्ति अवार्ड

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में  आईआईए मिशन शक्ति अवार्ड

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में  आईआईए मिशन शक्ति अवार्ड

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में  आईआईए मिशन शक्ति अवार्ड

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में  आईआईए मिशन शक्ति अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed