फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Submit offer letter in college by 31st

31 तक कॉलेज में ऑफर लेटर जमा करें छात्र-छात्राएं

Thu, 29 Oct 2020 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Submit offer letter in college by 31st
31 तक कॉलेज में ऑफर लेटर जमा करें छात्र-छात्राएं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में ओपन मेरिट में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं आज से ऑफर लेटर डाउनलोड कर 31 अक्तूबर तक कॉलेजों में जमा कर दें। एक नवंबर को कॉलेज अपनी मेरिट जारी तक दो नवंबर से एडमिशन शुरू करेंगे। बुलंदशहर जिले में उपचुनाव होने के कारण वहां पर ऑफर लेटर जमा करने के बाद प्रवेश प्रक्रिया पांच नवंबर से सात नवंबर के बीच होगी।
छात्र-छात्राएं बृहस्पतिवार से अपनी लॉगइन आईडी से वरीयता वाले कॉलेज का ऑफर लेटर डाउनलोड करें। ऑफर लेटर को भरने के बाद उसको संबंधित कॉलेज में जमा करा दें। एक नवंबर को कॉलेजों द्वारा मेरिट जारी की जाएगी। दो से चार नवंबर तक छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकेंगे। सभी कॉलेज मेरिट को अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड करेंगे।
विज्ञापन

बंलुदशहर जिले में विधानसभा का उपचुनाव होने के कारण वहां के सभी छात्र-छात्राओं को ऑफर लेटर बृहस्पतिवार से ही जमा करने हैं लेकिन इनके एडमिशन कॉलेजों में पांच से सात नवंबर के बीच होंगे। विवि ने इसकी जानकारी वेबसाइट पर भी अपलोड की है। कई कॉलेजों द्वारा ऑफर लेटर भी ऑनलाइन ही लिए जा रहे हैं। इन कॉलेजों की तरफ से कहा गया है कि कोई ऑफर लेटर कॉलेज में सीधे नहीं लिया जाएगा। एनएएस कॉलेज की तरफ से भी ऑफर लेटर डाउनलोड करने के बाद उसको ऑनलाइन ही अपलोड करने के लिए कहा गया है। छात्र-छात्राएं कॉलेेजों की वेबसाइट पर भी इस संबंध में जानकारी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटें भरने को दोबारा खोलने होंगे रजिस्ट्रेशन
अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जिनके रजिस्ट्रेशन ही नहीं हो पाए थे। एक लाख 30 हजार के करीब सीटें कॉलेजों में खाली पड़ी हैं। ऐसे में विवि प्रशासन को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एक बार फिर से खोलनी होगी। प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला का कहना है कि ओपन मेरिट के एडमिशन होने के बाद रजिस्ट्रेशन खोले जाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed