{"_id":"5ff8bd188ebc3e32e764ee6e","slug":"submission-of-offer-letter-in-pg-stopped-admissions-will-be-from-11-city-news-mrt519585822","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी में ऑफर लेटर जमा होने बंद, 11 से होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी में ऑफर लेटर जमा होने बंद, 11 से होंगे दाखिले
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में पीजी कोर्सों में ऑफर लेटर जमा करने की शुक्रवार को अंतिम तिथि रही। नौ और 10 जनवरी को सभी कॉलेज मेरिट तैयार करेंगे। 11 जनवरी से 13 जनवरी तक मेरिट लगाकर एडमिशन किए जाएंगे।
एडेड और राजकीय कॉलेजों में एमए, एमएससी-एमकॉम अभी काफी सीटें खाली हैं। एमकॉम और एमएससी में एडमिशन के लिए तीन गुना ऑफर लेटर जमा किए गए हैं। एमए के कई कोर्सों में भी तीन दो से तीन गुना ऑफर लेटर जमा किए गए हैं। ऐसे में इन तीनों कोर्सों में एडमिशन के लिए मारामारी रहेगी। एकतरफ जहां ट्रेडिशनल कोर्सों में एडमिशन के लिए दो से तीन गुना आवेदन हुए हैं, वहीं सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में बड़ी संख्या में सीटें खाली पड़ी हैं। यूजी की तरह ही पीजी कोर्सों में भी सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में सीटें खाली रहनी तय हैं।
कैंपस के सीबीसीएस कोर्सों में भी सीटें खाली
सीसीएसयू कैंपस में एमए, एमएससी-एमकॉम के सीबीसीएस कोर्सों में अभी सीटें खाली हैं। अंतिम ओपन मेरिट में यहां कई कोर्सों में मेरिट काफी ऊपर जाएगी। कॉमर्स में 40 सीटों पर अभी तक सिर्फ 10 ही एडमिशन हुए हैं। एमए के कई कोर्सों में चार से पांच ही एडमिशन हुए हैं। संस्कृत, हिंदी में भी अभी सीटें खाली हैं। अंतिम मेरिट के लिए आवेदन तो हुए हैं लेकिन एडमिशन इनमें से कितने छात्र-छात्राएं लेंगे यह 13 जनवरी को ही स्पष्ट हो पाएगा।