Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Subhash murder case: Even after being shot, the farmer ran for 200 meters, said this to the passerby

सुभाष हत्याकांड: गोली लगने के बाद भी 200 मीटर तक दौड़ा किसान, राहगीर से बोला- भाई बचा लो और गिर पड़ा

Tue, 24 Jun 2025 11:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 24 Jun 2025 11:04 PM IST
सार

Murder in Meerut: जानी खुर्द के किसान सुभाष चंद्र को पीछे से गोली मारकर हमलावर फरार हो गए। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Subhash murder case: Even after being shot, the farmer ran for 200 meters, said this to the passerby
सुभाष चंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानी खुर्द के किसान सुभाष चंद्र (54) की सोमवार रात अज्ञात आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कमर में गोली लगने पर किसान जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर दौड़ा और गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गिर गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे आयुष ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों व हत्या का कारण पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

जानी थाना क्षेत्र के गांव जानी खुर्द भूपगढ़ी निवासी किसान सुभाष चंद्र के खेत गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गांव टीकरी के सामने है। सोमवार शाम करीब चार बजे सुभाषचंद्र अपने खेतों में पानी चलाने के लिए साइकिल से खेतों पर गया था। माइनर से खेत में पानी चलाने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे खेतों से घर की ओर चला, इसी दौरान किसी ने उसे पीछे से कमर में गोली मार दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से गुजर रहे सिवालखास कस्बे के युवक ने किसान को लहूलुहान अवस्था में खड़े देखा तो वह उसके पास गया। किसान ने अपना नाम पता बताया और कहा कि उसे किसी ने गोली मार दी, भाई मेरी जान बचा लो। युवक ने भूपगढ़ी में अपने परिचित और डायल 112 को फोन कर जानकारी दी।
 
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को बाईपास स्थित एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन कुछ देर बाद मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे सुभाष की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद सुभाष चंद्र का शव उसके घर जानी खुर्द लाया गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि बेटे आयुष की ओर से अज्ञात में हत्या का मामला दर्ज किया है। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
 

परिजनों का किसी से रंजिश से इंकार
परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इन्कार किया है। वारदात को रात में अंजाम दिया गया। घटनास्थल के आसपास कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। सुभाष अपना मोबाइल फोन भी घर छोड़कर गया था। किसी भी ग्रामीण ने अभी तक खेत में पानी चलाने के दौरान सुभाष से किसी के मिलने की बात नहीं बताई है। परिजनों ने भी किसी भी पर हत्या को लेकर शक व्यक्त नहीं किया है। इससे पुलिस के लिए हत्या का खुलासा और आरोपियों की पहचान करना चुनौती बन गया है।

चार टीम लगाई, इन बिंदुओं पर पुलिस की जांच
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि चार टीमें खुलासे के लिए लगाई गई हैं। पुलिस चार बिंदुओं पर काम कर रही है। मृतक सुभाष के दो पुत्री और दो पुत्र हैं। दोनों बेटियां बड़ी हैं। दोनों बेटे छोटे हैं। बड़ी बेटी ने अपनी मर्जी से कुछ महीने पहले शादी की थी। बड़ा बेटा पुत्र आयुष पिता के साथ खेती का काम देख रहा है। परिजनों ने किसी से भी दुश्मनी से इन्कार किया है। पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed