फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Subhash Amin got the award of best supervisor

Meerut News: सुभाष अमीन को मिला बेस्ट सुपरवाइजर का सम्मान

Sun, 25 Jan 2026 07:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Subhash Amin got the award of best supervisor
सरधना। विधानसभा के अमीन सुभाष को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित। स्वयं
सरधना। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला मेरठ की सभी विधानसभाओं से चयनित एक सुपरवाइजर और 10 बीएलओ को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सरधना विधानसभा से सुभाष अमीन को बेस्ट सुपरवाइजर के सम्मान से नवाजा गया। वहीं बेस्ट बीएलओ के रूप में सुनील कुमार, विजय कुमार, पम्पोस, धर्मवीर, विश्वेंद्र मलिक, आशीष गुप्ता (सहायक अध्यापक) तथा शिवानी, सविता सैनी, लोकेश रानी और मगन (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में एडीजी व आयुक्त द्वारा सभी चयनित कार्मिकों को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, अमीन, लेखपाल तथा अन्य अधिकारी ने सम्मानित कार्मिकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed