Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Subedar Vipin Bhardwaj, retired from the Indian Army, welcomed in Ramraj

Meerut News: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार विपिन भारद्वाज का रामराज में स्वागत

Tue, 03 Nov 2026 06:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Subedar Vipin Bhardwaj, retired from the Indian Army, welcomed in Ramraj
बहसूमा। रामराज में सूबेदार विपिन भारद्वाज का भव्य स्वागत फोटो आयोजक
- कारगिल युद्ध में भी निभाई थी जिम्मेदारी, 1997 में सेना में भर्ती हुए थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। भारतीय सेना में 28 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त सूबेदार विपिन भारद्वाज का मंगलवार को रामराज पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) ने उनके सम्मान में समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर उनकी सैन्य सेवाओं और देश के प्रति समर्पण की सराहना की गई।
समारोह से पहले विपिन भारद्वाज ने शिव चौक पर माथा टेका। उन्होंने गुरुद्वारा में अरदास भी की। इसके बाद सनातन धर्म मंदिर में भगवान परशुराम के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे। क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष विधि चंद शर्मा ने बताया कि विपिन भारद्वाज वर्ष 1997 में सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने कारगिल युद्ध सहित विभिन्न सैन्य सेवाओं में अपनी जिम्मेदारी निभाई। 28 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद वह 3 नवंबर को सेवानिवृत्त होकर गांव लौटे हैं। कार्यक्रम का संचालन विधि चंद शर्मा ने किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा, आदेश फौजी और कर्नल संदीप मित्तल रहे। इस मौके पर सूबेदार उदयवीर, सूबेदार मेजर जोगेंद्र सिंह, अमरनाथ पाल, दीपक शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सतपाल शर्मा, प्रदीप शर्मा, महेश शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, राहुल फौजी, सुशीला शर्मा, वैष्णो दयाल शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, कृष्णपाल शर्मा, महेंद्र शर्मा, केपी सिंह धीमान, पवन धीमान, सरदार हरचंद सिंह, विक्की प्रधान, सचिन शर्मा और मांधाता मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed