{"_id":"5727b21f4f1c1bce725cd17e","slug":"sube-me-banda-sabse-sabse-garm","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान की गर्म हवा से झुलसा वेस्ट यूपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान की गर्म हवा से झुलसा वेस्ट यूपी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2016 03:16 AM IST
विज्ञापन
गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मई शुरू होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार का दिन सीजन का सबसे अधिक गर्म रहा। अधिकतम तापमान 43. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले वर्ष से यह करीब 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। गर्मी के कारण लोगों के होश उड़े हैं।
पिछले दस बर्षों में दो मई को सबसे अधिक पारा रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही सूरज ने आसमान से आग बरसानी शुरू कर दी थी। दोपहर में बाजारों कम ही लोग दिखाई दिए। दिन में सड़कें भी सूनी सी नजर आईं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार राजस्थान की ओर से आ रही गरम हवा वेस्ट यूपी के मैदानी इलाकों को गरम कर रही हैं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो गर्म हवा का असर अभी बना रहेगा।
कूलर दे रहे जवाब
भीषण गर्मी में कूलर भी जवाब देने लगे हैं। दिन में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने के कारण मकानों की दीवारें भी तप रही हैं, जिस कारण रात में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
एकदम से आया उछाल
गर्मी के तेवर में एकदम उछाल आया है। पिछले दो तीन दिन से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा था। हवा में भी गर्मी का असर उतना नहीं था। लेकिन सोमवार को एकाएक पारा चढ़ गया।
पिछले वर्ष दस वर्षो का दो मई का तापमान
वर्ष अधिकतम
2007 34.8
2008 31.8
2009 40.5
2010 39.5
2011 37.8
2012 30.9
2013 36.1
2014 34.4
2015 35.8
2016 43.6