फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sub-Registrar's office locked down

Meerut News: सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर की तालाबंदी

Tue, 16 Jun 2026 07:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Sub-Registrar's office locked down
बार एसोसिएशन मवाना व मवाना सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी आदि सबरजिस्ट्रार कार्यालय के सामने त
- धरना देकर सीएम के नाम ज्ञापन दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। बार एसोसिएशन मवाना व मवाना सिविल बार एसोसिएशन ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर रजिस्ट्री ऑफिस के निजीकरण के विरोध में तालाबंदी कर सांकेतिक धरना दिया। दोनों बार द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर फ्रंट कार्यालय नहीं होने खोले जाने की मांग की है।
मवाना सिविल बार एसोसिएशन व बार एसोसिएशन मवाना द्वारा रजिस्ट्री ऑफिस के निजीकरण के विरोध में सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर फ्रंट कार्यालय खोले जाने के विरोध में सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर तालाबंदी कर सांकेतिक धरना दिया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन दिया, जिसमें बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उपनिबंधक कार्यालय के स्थान पर फ्रंट कार्यालय खोले जाने के आदेश जारी किए हैं, जिसकी बार एसोसिएशन घोर निंदा करती है।
विज्ञापन

फ्रंट कार्यालय खोले जाने से अधिवक्ता एवं बैनामा लेखकों के जीविकोपार्जन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और उनकी आजीविका प्रभावित होगी। आम जनता को भी अतिरिक्त आर्थिक भार वहन करना पड़ेगा। इस मौके पर दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर, टाइपराइटर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed