माछरा(मेरठ)। स्वतंत्रता दिवस पर पसवाड़ा गांव निवासी सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट को 2016 में नक्सलियों से मुठभेड़ में शानदार कौशल दिखाने पर राष्ट्रपति ने वीर चक्र से सम्मानित किया है। पुरस्कार मिलने पर ग्रामीणों में खुशी है।
ब्लॉक माछरा के गांव पसवाड़ा निवासी अमित कौशिक पुत्र हरिदत्त कौशिक सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट हैं। वह वर्तमान में दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात हैं। भाई अरुण कौशिक के मुताबिक सहायक कमांडेंट अमित ने मार्च 2016 में छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले को नाकाम करते हुए दस नक्सलियों व उनके नेता को मार गिराया था। इस प्रदर्शन के चलते उन्हें वीरता पुरस्कार के लिए चुना गया था। 15 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अमित को वीर चक्र से सम्मानित किया गया। अरुण के मुताबिक पिता हरिदत्त कौशिक गांव स्थित डाकघर में बीपीएम पद तैनात है। वीरता चक्र मिलने की खबर से गांव में खुशी का माहौल है। ग्राम प्रधान मनोज मलिक, अरुण मलिक, ईश्वर सिंह, नरेंद्र शर्मा, डॉ. प्रमोद कौशिक आदि ने शुभकामनाएं दीं।