फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sub-categorization of SC/ST will lead to development of the country: Vinod Baichen

एससी एसटी में उपवर्गीकरण से होगा देश का विकास : विनोद बैचेन

Thu, 13 Nov 2025 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Sub-categorization of SC/ST will lead to development of the country: Vinod Baichen
मेरठ। आरक्षण वंचित वर्ग संघर्ष समिति का गठन कर न्यायालय के अनुसूचित जाति, जनजाति को उपवर्गीकरण के आधार पर आरक्षण देने के आदेश को प्रदेश में लागू कराने के लिए प्रेसवार्ता हुई। समिति ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया। इसकी शुरुआत 28 नवंबर को कमिश्नरी पार्क में एक दिवसीय सांकेतिक धरने से होगी।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में आयोजित इस प्रेसवार्ता में समिति के संयोजक विनोद कुमार बेचैन ने आंदोलन की पूर्ण रूपरेखा पत्रकारों के सामने रखी।अध्यक्ष रविंद्र कुमार वैद और महामंत्री विनेश विद्यार्थी ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रवक्ता लोकेश टंडन ने बताया कि संगठन में वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता विनोद कुमार बेचैन को संयोजक, रविंद्र कुमार वैद को अध्यक्ष और विनेश विद्यार्थी को मुख्य महामंत्री सर्वसम्मति से चुना गया है। प्रेसवार्ता में विनोद कुमार बेचैन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप हरियाणा की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी वंचित वर्गों को आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाया जाएगा। 28 नवंबर को मंडल आयुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष रविंद्र कुमार वैद ने चेतावनी दी कि यदि धरने के बाद भी शासन ने मांग पर विचार नहीं किया तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान शुभम को संगठन में सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम रामचंद्र वाल्मीकि, खटीक समाज के प्रमुख नेता उमाशंकर एडवोकेट, शालिनी सिंह मसीह, अजय महेंद्र सिंह सुरेंद्र ढिंगिया, आरके बौद्ध, प्रहलाद सिंह वीर, शिव कुमार नाज़, अजय सिंह महरोलिया, संजय टांक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed