फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stunts and reels were made with 10 vehicles on the Ganga Expressway.

Meerut News: गंगा एक्सप्रेसवे पर 10 गाड़ियों के साथ स्टंट व रील बनाई

Wed, 27 May 2026 08:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Stunts and reels were made with 10 vehicles on the Ganga Expressway.
- टोल का बैरियर तोड़कर जबरन गाड़ियां निकाली, वीडियो हुई वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
खरखौदा। गंगा एक्सप्रेस वे पर थार, स्कॉर्पियो सहित कई बड़ी गाड़ियां लेकर एक्सप्रेसवे पर पहुंचे तथा अवैध तरीके से सड़क पर लगे पौधों को रोंदते हुए एक्सप्रेसवे के दूसरी तरफ पहुंचे तथा टोल से पहले ही हूटर बजाते हुए गाड़ियों से स्टंट किया तथा रील भी बनाई। बाद में टोल प्लाजा पार करते समय जब टोल कर्मियों ने बैरियर डालकर टोल की मांग की तो सभी कार सवार बैरियर तोड़कर जबरन निकल गए।
गंगा एक्सप्रेसवे अत्याधुनिक तकनीक से युक्त है। पूरे एक्सप्रेस वे पर हर किलोमीटर पर कोरियाई कैमरे लगे हैं। लेकिन गंगा एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा को लेकर अभी तक भी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिस कारण बुधवार को दोपहर के समय एक्सप्रेस वे पर थार, स्कॉर्पियो सहित करीब 10 गाड़ी सवार युवक मेरठ की ओर से एंटर हुए, सभी कार सवार खड़खड़ी टोल प्लाजा से निकलकर करीब एक किलोमीटर आगे जाकर अवैध रूप से सड़क पर दोनों ओर लगे पौधों को रोंदते हुए एक्सप्रेसवे के दूसरी ओर पहुंचे तथा टोल प्लाजा से पहले ही चलते हुए एक्सप्रेस वे पर कार सवारों ने बेखौफ होकर करीब 30 मिनट तक लगातार सभी गाड़ियों का हूटर बजाते हुए स्टंट किया व रील बनाई। इसके बाद कार सवार वापस एक्सप्रेस वे से उतरने के लिए टोल पर पहुंचे। जहां टोल कर्मियों ने बैरियर डालकर टोल की मांग की तो सभी कार सवार जबरन टोल का बैरियर तोड़ते हुए पार निकल गए। सड़क पार करने रील बनाने वह बैरियर तोड़ना सहित सभी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

उधर, इस मामले में टोल पर तैनात टोल अधिकारियों ने चलते हुए एक्सप्रेस वे पर नियम के विरुद्ध अवैध रूप से एक्सप्रेस वे पार करने, स्टंट व रील बनाने तथा टोल मांगने पर बैरियर तोड़कर जबरन निकालने के मामले पर खरखौदा थाना पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
--इस मामले की अभी कोई जानकारी नहीं है मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी प्रमोद कुमार सिंह सीओ किठौर।
--
एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा न होने के कारण कई बाइक सवार भी रील बनाते हैं
गंगा एक्सप्रेसवे को चलते हुए 27 दिन हो गए हैं। पहले 15 दिन एक्सप्रेस वे बिना टोल के ही चलाया गया लेकिन 16 मई की रात्रि 12:00 बजे से टोल लागू कर दिया गया था। एक्सप्रेसवे पर प्रत्येक किलोमीटर पर कैमरे तो लगे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी एक्सप्रेस वे पर आए दिन बाइक सवार तरह-तरह के स्टंट दिखाते हैं। जबकि नियम तोड़ने पर तुरंत ही चेतावनी जारी की जाती है कि यह नियम के विरुद्ध है आपके खिलाफ कोई भी कार्रवाई हो सकती है।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed