फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stunt performers identified on Meerut-Karnal Highway

Meerut News: मेरठ-करनाल हाईवे पर स्टंटबाजों की पहचान हुई

Sun, 05 Jan 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Stunt performers identified on Meerut-Karnal Highway
सरूरपुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर थार कार के ऊपर बैठकर स्टंटबाजी करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है। थाना पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान मोदीनगर निवासी के रूप की है। पुलिस की एक टीम मोदीनगर के लिए रवाना हो गई है। शुक्रवार शाम मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव भूनी, गोटका, डाहर के पास लाल रंग की थार कार पर बैठकर कुछ युवक स्टंट कर रहे थे। बराबर में एक भैंसा बुग्गी की दौड़ हो रही थी। पीछे चल रहे कार सवार ने इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी गई है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान मोदीनगर निवासी के रूप में हुई है। थाना पुलिस की एक टीम मोदीनगर के लिए निकल गई है। पुलिस का कहना कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान हो चुकी है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed