फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Studying Gita and Brahmasutra is beneficial: Prof. Ramnath Jha

गीता और ब्रह्मसूत्र का अध्ययन कल्याणकारी : प्रो. रामनाथ झा

Thu, 21 Aug 2025 08:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
Studying Gita and Brahmasutra is beneficial: Prof. Ramnath Jha
मेरठ। बृहस्पतिवार को मेरठ कॉलेज के डॉ. रामकुमार गुप्ता सभागार में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ व संस्कृत विभाग के द्वारा विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. वाचस्पति मिश्र ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली के संस्कृत विभाग के वरिष्ठ प्रो. रामनाथ झा का स्वागत किया। प्रो.झा ने कहा कि गीता और ब्रह्मसूत्र का अध्ययन मानव के लिए कल्याणकारी है।
विज्ञापन

उनके द्वारा भारतीय दर्शन की वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य में उपयोगिता विषय पर अपने विचार व्यक्त किए गए। प्रो. झा ने बताया कि अनेक आधुनिक भौतिक वैज्ञानिकों ने यह माना कि भारत में ज्ञान की एक समृद्ध परंपरा विद्यमान है। अनेक वैज्ञानिकों जैसे जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर, श्रोडिंजर और हाइजनबर्ग आदि ने उपनिषदों का ज्ञान भी प्राप्त किया व उन्होंने यह पाया कि उपनिषदों में जो तथ्य बताए गए हैं वह उनके द्वारा किए गए वैज्ञानिक अनुसंधानो के आधार हैं। आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. अर्चना सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में प्रो. नीरज कुमार, प्रो. पंजाब मलिक, प्रो. योगेश कुमार, प्रो. संदीप कुमार. डॉ. अशोक कुमार, डॉ. पंकज भारती तथा डॉ. अरविंद कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed