{"_id":"69270e6904765cb7e70c7b82","slug":"students-win-the-national-science-exhibition-showcasing-their-innovative-skills-meerut-news-c-72-1-mct1014-144580-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विज्ञापन समाचार...राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने मारी बाजी, दिखाया नवाचार का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विज्ञापन समाचार...राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने मारी बाजी, दिखाया नवाचार का दम
Wed, 26 Nov 2025 08:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 26 Nov 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। केएल इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में धमाकेदार प्रदर्शन किया। गाजियाबाद में 21 और 22 नवंबर को हुई प्रदर्शनी में स्कूल के दोनों श्रेणियों के प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तर के लिए चुने गए।
कनिष्ठ वर्ग में कक्षा सात के अभिराज माहेश्वरी और कक्षा आठ के नैतिक कुमार का फील्ड बॉट प्रोजेक्ट स्मार्ट फार्मिंग व कृषि स्वचालन पर आधारित था, जिसने जजों का दिल जीत लिया। वरिष्ठ वर्ग में कक्षा नौ के विराट सिंह और अर्णव भारद्वाज ने वैक्सी कूल मॉडल पेश किया। यह वैक्सीन के सुरक्षित व ऊर्जा-कुशल संरक्षण का शानदार समाधान था। 108 प्रोजेक्ट्स में से हर श्रेणी-उपविषय में सिर्फ एक-एक का चयन हुआ, लेकिन केएल के दोनों प्रोजेक्ट टॉप पर रहे। प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने खुशी जताते हुए कहा कि शिक्षकों की मेहनत और बच्चों की नवाचारी सोच का नतीजा है।। उन्होंने टीम को बधाई दी और भरोसा जताया कि राष्ट्रीय स्तर पर भी बच्चे मेरठ का नाम रोशन करेंगे।