फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students will explain the importance of digital education

डिजिटल शिक्षा का महत्व समझाएंगे विद्यार्थी

Mon, 08 Sep 2025 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Students will explain the importance of digital education
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में सोमवार को साक्षरता वृद्धि में डिजिटल एजूकेशन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने शिक्षा की शक्ति का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने में अहम योगदान शिक्षित और विकसित देश का ही होगा। संस्थापक सुधीर गिरि ने बताया कि 15 शिक्षकों के नेतृत्व में 150 सदस्यीय छात्रों का दल मेरठ, मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जनपदों में शिक्षण एवं सार्वजनिक संस्थानों में भ्रमण करेगा। दल में शामिल विद्यार्थी नुक्कड नाटक, पोस्टर एवं जागरूकता संगोष्ठी के माध्यम से डिजिटल शिक्षा का महत्व समझाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस देश का युवा शिक्षित होगा एवं तकनीकी रूप से सक्षम होगा, उस देश को विकसित होने से कोई नहीं रोक सकता। इस अवसर पर डॉ. राजीव त्यागी, प्रो. पीयूष पाण्डेय, डाॅ. राजेश सिंह, डाॅ. मनीष शर्मा, डाॅ. ज्योति सिंह, डाॅ. मंजरी राणा डाॅ. प्रताप सिंह, विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed