सरूरपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत सरूरपुर थाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने किसान इंटर कॉलेज गोटका में छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल विवाह और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को बाल विवाह को अपराध बताते हुए नाबालिगों के साथ होने वाले अपराधों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। साइबर अपराध से बचने के लिए अनजान कॉल, संदिग्ध संदेश और निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। पुलिस ने महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस 108 और स्वास्थ्य सेवा 102 की जानकारी दी। साथ ही कन्या सुमंगला, सामूहिक विवाह, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन योजनाओं से परिचित कराया। पुलिस ने विद्यार्थियों से परेशानी होने पर अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को सूचना देने की अपील की।