{"_id":"69d109544f7698efe20cff4d","slug":"students-were-made-aware-of-the-nuances-of-the-lastudents-were-made-aware-of-the-nuances-of-the-laww-meerut-news-c-73-1-smrt1028-106832-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्रों को कानून की बारीकियों से अवगत कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्रों को कानून की बारीकियों से अवगत कराया
विज्ञापन
माछरा। एन एस एस के छात्र छात्राओ को पुलिस प्रबंधन कानून की बारिकियो के बाद सभी एक ग्रुप में। फो
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्रों ने शुक्रवार को मेरठ में समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। यह बैठक यूपी पुलिस द्वारा आयोजित छात्र पुलिस अनुभावात्मक योजना के अंतर्गत हुई। कार्यक्रम अधिकारी चंदन कुमार राय के निर्देशन में छात्रों ने पुलिस लाइन सभागार में भाग लिया।
यूपी पुलिस यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से चला रही है। इसका उद्देश्य छात्रों को पुलिस कार्यप्रणाली, आपदा प्रबंधन और कानून की बारीकियां सिखाना है। यह योजना छात्रों में सकारात्मक दृष्टिकोण और सुरक्षा जागरूकता विकसित करती है। स्वयंसेवकों को लोहिया नगर थाना से संबद्ध किया गया था। छात्रों को पुलिस की कार्यशैली नजदीक से देखने का अवसर मिला। समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक एलवी एंटनी देव कुमार थे। पुलिस अधीक्षक यातायात मेरठ राघवेंद्र मिश्र के निर्देशन में बैठक संपन्न हुई। दुष्यंत चौहान ने छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में साइबर अपराध, वित्तीय अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। बाल सुरक्षा तथा घरेलू हिंसा जैसे अपराध संबंधी विषयों पर भी जानकारी दी गई। छात्र कृष्णा गुप्ता और नितिन कुमार ने पुलिस महानिदेशक के समक्ष अपने अनुभव साझा किए।