फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students were made aware of the importance of cow service.

Meerut News: छात्र-छात्राओं को गो सेवा के महत्व से अवगत कराया

Mon, 20 Apr 2026 09:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Students were made aware of the importance of cow service.
राजकीय पीएम श्री इंटर कॉलेज में छात्रों शिक्षकों को जागरूक करते गौ सेवा परिवार स्रोत स्वयं
हस्तिनापुर। गो सेवा के सम्मान और संरक्षण को लेकर गो सेवा परिवार द्वारा कस्बे के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान गो सेवा टीम ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सहित कई स्कूल व कॉलेजों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को गो सेवा के महत्व से अवगत कराया और उन्हें इस दिशा में आगे आने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में प्रदीप बवेजा ने गोवंश की भारतीय संस्कृति में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गाय केवल एक गाय नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा का प्रतीक है। छात्रों को बताया गया कि गो संरक्षण से पर्यावरण संतुलन, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। आगे कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में गो सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि जब तक गाय को गोमाता का पूर्ण सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक उनका अभियान देशभर में निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह गोवंश की सेवा और संरक्षण के लिए आगे आएं और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed